मुख्य बातें

रेल की चपेट में आने से वृद्ध की मौत: शौच के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा, नहीं सुन पाए ट्रेन का हॉर्न – koderma News

रेल की चपेट में आने से वृद्ध की मौत:  शौच के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा, नहीं सुन पाए ट्रेन का हॉर्न – koderma News

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियांवा गांव के रहने वाले परमेश्वर साव की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, परमेश्वर साव अपने घर से शौच के लिए निकले थे। वे गांव के पास से गुजर रहे कोडरमा–गिरिडीह रेलखंड को पार कर दूसरी ओर गए थे। शौच के बाद जब वे वा

.

ग्रामीण किशोर पंडित ने बताया कि जब परमेश्वर साव रेल पटरी पार कर रहे थे, तभी कोडरमा से गोड्डा जा रही 14050 दिल्ली–गोड्डा एक्सप्रेस उसी मार्ग से गुजर रही थी। ट्रेन चालक ने उन्हें देखकर लगातार हॉर्न बजाया, लेकिन वृद्ध को कम सुनाई देने के कारण वे हॉर्न नहीं सुन पाए।

बचने की कोशिश में हुआ हादसा

जब तक उन्होंने ट्रेन को देखा, तब तक वह उनके बेहद करीब आ चुकी थी। उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन देर हो गई और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी रही और चालक ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

परिजनों में मातम, ग्रामीणों ने जताया दुख

हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर घर ले गए। वृद्ध परमेश्वर साव अपने परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे और उनके तीन पुत्र हैं। पूरे परिवार में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रोजाना सुबह टहलने और शौच के लिए उसी रास्ते से जाते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *