त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को राहत देते हुए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, ये ट्रेनें रेवाड़ी-रींगस और भिवानी-जयपुर के बीच चलेंगी।
.
रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेनें (खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों के लिए):
- गाड़ी संख्या 09633, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल: 31 अक्टूबर, 1, 4, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर रात 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल: 1, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को रींगस से सुबह 3:20 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
- गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस स्पेशल: 1, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को रेवाड़ी से 11:45 बजे रवाना होकर 14:45 बजे रींगस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल: 1, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को रींगस से 15:05 बजे रवाना होकर 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बे होंगे।
भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल (प्रतिदिन):
- गाड़ी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल: नवंबर महीने में सभी दिन जयपुर से सुबह 7:00 बजे रवाना होकर दोपहर 14:20 बजे भिवानी पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल: सभी दिन भिवानी से 16:05 बजे रवाना होकर 23:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली और चरखी दादरी स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे होंगे।
