मुख्य बातें

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर की VC से पेशी: CBI ने नहीं मांगा रिमांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; PVB ने भी केस दर्ज किया – Chandigarh News

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर की VC से पेशी:  CBI ने नहीं मांगा रिमांड, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; PVB ने भी केस दर्ज किया – Chandigarh News


CBI की हिरासत में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर।- फाइल फोटो

रिश्वत केस में पकड़े गए पंजाब के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर की न्यायिक हिरासत पूरी हो गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग से CBI कोर्ट में उनकी पेशी हुई। हांलाकि मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी से 5 लाख रुपए की रिश्वत मामले में और आय से अधिक संपति बनाने के मामले में

.

बिचौलिए कृष्नु को CBI की तरफ से पहले ही रिमांड पर लिया हुआ है। उससे हुई पूछताछ के बाद ही पूर्व DIG भुल्लर से भी अब पूछताछ होगी। CBI कृष्नु और पूर्व DIG के आपसी संपर्क के अलावा उनके दूसरे व्यापारियों और पुलिस अफसरों से संबंधों से सुराग और सबूत जुटाने में लगी हुई है। उधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरों (PVB) ने भी भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।

लुधियाना के मंड शेरिया गांव में पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर का फार्म हाउस। इनसेट में भुल्लर की फाइल फोटो।

वकील बोले- भुल्लर की प्रापर्टी उनकी नौकरी से पहले की डीआईजी भुल्लर के वकील एचएस धनोआ का कहना है कि भुल्लर की प्रापर्टी उनकी नौकरी से पहले की है। सीबीआई ने उनका रिमांड नहीं मांगा। ज्यूडिशियल कस्टडी की एप्लीकेशन मूव की थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। वकील धनोआ ने आगे कहा कि हमने अदालत से एक मांग की है कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो फैक्ट पेश किए जा रहे है। उसे कंट्रोल किया जाए। भुल्लर की सारी प्रॉपर्टी पुश्तैनी है। उनके नौकरी जॉइन करने से पहले की है। वहीं, उन्होंने कहा कि समय आने पर हम अदालत में सारी चीजें फैक्ट के साथ पेश करेंगे।

भुल्लर के वकील ने कहा- डीआईजी के बारे में दिए गए फैक्ट को कंट्रोल किया जाए।

भुल्लर के वकील ने कहा- डीआईजी के बारे में दिए गए फैक्ट को कंट्रोल किया जाए।

कम आमदनी में इतनी जमीन जायदाद कैसे बनाई CBI की तरफ से अब तब रिश्वत के मामले की जांच की जा रही है, अब उनकी जांच का दायरा पूर्व DIG की तरफ से 2017 से लेकर अब तक बनाई जमीन जायदाद की जांच तक बढ़ गया है। सीबीआई की जांच के अनुसार, अगस्त 1 से 17 अक्टूबर तक भुल्लर की वेतन से प्राप्त आय 4.74 लाख थी।

CBI ने पाया कि भुल्लर द्वारा वित्त वर्ष 2024–25 के लिए दाखिल आयकर रिटर्न के अनुसार, उनकी सभी ज्ञात सोर्सों से वार्षिक आय 45.95 लाख है। हालांकि जब्त की गई संपत्तियों और परिवार से जुड़ी संपत्तियों का मूल्य कई करोड़ रुपए आका गया है।

CBI ने बताया कि भुल्लर ने अनजान लोगों की मिलीभगत से अपनी ज्ञात आय के सोर्सों से अधिक संपत्ति बनाई है और अपने पद के दौरान अवैध रूप से खुद को समृद्ध किया। वह जब्त की गई संपत्तियों के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण भी नहीं दे पाए।

अब पढ़िए शिकायत में 5 बड़ी बातें…

  • 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था: मामला मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्ता की 11 अक्टूबर की शिकायत और 15 अक्टूबर की वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया। ट्रैप के दौरान बिचौलिए कृष्नु को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा, जो डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की ओर से यह राशि ले रहा था। बाद में भुल्लर और बिचौलिया रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया
  • कोठी से कैश, गहने और महंगी घड़ियां मिलीं: शिकायत में आगे लिखा कि 16 और 17 अक्टूबर को हरचरण सिंह भुल्लर के घर (मकान नंबर 1489, सेक्टर 40-बी, चंडीगढ़) पर तलाशी ली गई। इस दौरान 7 करोड़ 36 लाख 90 हजार रुपए पैसे मिले, जिनमें से 7 करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपए जब्त कर लिए गए। इसके अलावा, उनके बेडरूम से 2 करोड़ 32 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने और 26 महंगी ब्रांडेड घड़ियां मिलीं।
रेड के दौरान भुल्लर की कोठी से कैश के साथ गहने मिले थे।

रेड के दौरान भुल्लर की कोठी से कैश के साथ गहने मिले थे।

  • खुद और परिवार के नाम पर है प्रॉपर्टी: घर से कई प्रॉपर्टियों के कागज भी मिले हैं। जिनमें चंडीगढ़ के 2 घरों (सेक्टर 40-बी और सेक्टर 39) और मोहाली, होशियारपुर व लुधियाना में लगभग 150 एकड़ जमीन के दस्तावेज शामिल हैं। ये प्रॉपर्टियां हरचरण सिंह, उनकी पत्नी तेजिंदर कौर, बेटे गुरप्रताप सिंह, बेटी तेजकिरण कौर और अन्य के नाम पर हैं। मर्सिडीज, ऑडी, इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसी 5 महंगी गाड़ियां भी मिलीं।
  • भुल्लर के बैंक खातों से मिले करोड़ों रुपए: हरचरण सिंह भुल्लर और उनके परिवार के नाम पर 5 बैंक खाते और 2 एफडी मिलीं। HDFC बैंक में उनके सैलरी अकाउंट अगस्त और सितंबर महीने में 4,74,140 सैलरी जमा हुई। टैक्स रिटर्न (वित्त वर्ष 2024-25) के अनुसार, उनकी कुल घोषित आय 45,95,990 थी, जिस पर 13,82,270 टैक्स देने के बाद उनकी सालाना आय लगभग 32 लाख रही।
  • भुल्लर ने आय से अधिक संपत्ति जुटाई: तलाशी में उनके घर से 7.36 करोड़ कैश, 2.32 करोड़ के गहने, महंगी आइटम, लग्जरी गाड़ियां और बैंक बैलेंस/एफडी मिलीं। यह संपत्ति उनकी घोषित आय से कहीं अधिक है। इससे स्पष्ट है कि 1 अगस्त से 17 अक्टूबर के बीच हरचरण सिंह भुल्लर ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर अपनी आय से अधिक संपत्ति जुटाई और अवैध रूप से खुद को समृद्ध किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *