मुख्य बातें

पटना जू का टाइम आज से बदल जाएगा: सुबह 6 से शाम 5 बजे तक ही खुलेगा, ठंड को लेकर समय में बदलाव – Patna News

पटना जू का टाइम आज से बदल जाएगा:  सुबह 6 से शाम 5 बजे तक ही खुलेगा, ठंड को लेकर समय में बदलाव – Patna News


पटना के चिड़ियाघर समेत सभी पार्कों के खुलने और बंद होने का समय आज से बदल गया है। पटना जू अब सुबह 6 से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। यह बदलाव फरवरी तक रहेगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मॉर्निंग वॉक करने का समय 9 बजे तक होगा। इसके बाद आम ल

.

सभी पार्क सुबह 5:30 से शाम 7:30 बजे तक खुले रहेंगे। ठंड के कारण ईको पार्क सहित राजधानी के 30 पार्कों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।

ठंड में दर्शकों की भीड़ बढ़ जाती है।

ठंड में बढ़ जाती है दर्शक की संख्या

हर साल ठंड के मौसम को देखते हुए समय में बदलाव किया जाता है। गर्मी के दिनों में पटना जू सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। मगर ठंड में सुबह और शाम में एक-एक घंटे समय में कटौती की जाती है।

सुबह 5 बजे और शाम 6 बजे अंधेरा हो जा रहा है। इसके चलते पटना जू के समय में परिवर्तन किया जाता है। पटना जू में हर दिन औसतन 6 हजार विजिटर्स आते हैं जो की ठंड में बढ़कर 8-9 हजार हो जाते हैं। जू में प्रति वयस्क 50 रुपए और प्रति शिशु 20 रुपए प्रवेश शुल्क लगता है। इसके अलावा नौकायान, शिशु उद्यान, मछलीघर, आदि का अलग से शुल्क लगता है।

हर दिन करीब 9 हजार लोग ठंड में आ जाते।

हर दिन करीब 9 हजार लोग ठंड में आ जाते।

ठंड में जानवरों के खान-पान पर रखा जाता है विशेष ध्यान

इधर, ठंड बढ़ने का असर जानवरों पर भी दिखने लगा है। जू प्रशासन ठंड में जानवरों की देखभाल और उनके खान-पान पर विशेष ध्यान दे रहा है। शीतलहर से पहले सभी जंगली जानवरों के केज में हीटर और बल्ब लगा दिया जाएगा।

जानवरों के लिए खान-पान की भी विशेष व्यवस्था की गई है। शेर और बाघों के पिंजरों में गर्म हवा वाला ब्लोअर भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही कंबल की व्यवस्था की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *