मुख्य बातें

गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करी पर एक्शन: कबरीबाद कोलियरी में छापेमारी, 20 टन कोयला जब्त, पांच बाइक बरामद – Giridih News

गिरिडीह में अवैध कोयला तस्करी पर एक्शन:  कबरीबाद कोलियरी में छापेमारी, 20 टन कोयला जब्त, पांच बाइक बरामद – Giridih News


गिरिडीह जिले में अवैध कोयला तस्करी पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते और एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में सुबह से ही सीसीएल कोलियरी क्षेत्र के कबरीबाद और आसपास के इला

.

कबरीबाद में कार्रवाई करने को पहुंची टीम

इस दौरान टीम ने मौके से 20 टन से अधिक अवैध कोयला और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पांच मोटरसाइकिलें जब्त कीं। सभी जब्त वाहनों को मुफस्सिल थाना लाया गया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। प्रशासन ने कई संदिग्धों की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

कोयला चोरी का अड्डा बना कबरीबाद इलाका

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से कबरीबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन और कोयला चोरी का धंधा तेजी से बढ़ रहा था। स्थानीय स्तर पर कई छोटे-बड़े गिरोह सक्रिय थे, जो रात के अंधेरे में कोयला निकालकर ट्रैक्टर, बाइक और छोटे वाहनों से उसकी तस्करी करते थे।

प्रशासन को लगातार इसकी गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस और सीसीएल प्रबंधन ने मिलकर यह संयुक्त अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने कोलियरी के विभिन्न मार्गों और छिपे स्थानों पर सघन तलाशी ली।

कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर भाग खड़े हुए।

कार्रवाई की भनक लगते ही तस्कर भाग खड़े हुए।

प्रशासन की सख्ती से तस्करों में मचा हड़कंप

एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने बताया कि माईनस क्षेत्र से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला तस्करी की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी कीमत पर अवैध खनन और तस्करी को बर्दाश्त नहीं करेगा। जिले में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है और कोयला माफियाओं की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

अभियान को मिलेगा और विस्तार

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने कहा कि गिरिडीह पुलिस अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान को और तेज करेगी। आने वाले दिनों में जिले के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी ताकि कोयला माफियाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस अब खनन स्थलों के आसपास गश्त बढ़ाएगी और संलिप्त लोगों की संपत्तियों की भी जांच कराएगी। प्रशासन का यह सख्त रुख साफ संकेत देता है कि जिले में अवैध कोयला कारोबार अब नहीं चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *