मुख्य बातें

झूलेलाल पर टिप्पणी करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग: दमोह में सिंधी समाज ने रैली निकाली, पीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग – Damoh News

झूलेलाल पर टिप्पणी करने वाले युवक की गिरफ्तारी की मांग:  दमोह में सिंधी समाज ने रैली निकाली, पीएम से कड़ी कार्रवाई की मांग – Damoh News


दमोह में सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेवा के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर सैकड़ों सिंधी समाज के लोगों ने शहर में रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज ने अमित बघेल के खिलाफ तत

.

सिंधी समाज का आरोप है कि अमित बघेल ने उनके आराध्य भगवान झूलेलाल के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस टिप्पणी से पूरा सिंधी समाज आहत है और उसने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी धर्म के भगवान के प्रति इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने जोर दिया कि यदि कोई समस्या थी, तो उसे आपस में बैठकर बातचीत या देश की न्यायपालिका के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए था।

प्रतिनिधियों ने आगे कहा कि न्यायपालिका द्वारा दिए गए फैसले को सभी को मान्य करना होता, लेकिन भगवान झूलेलाल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग अस्वीकार्य है। सिंधी समाज ने बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग दोहराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *