मुख्य बातें

लुधियाना में कबड्‌डी प्लेयर तेजपाल की हत्या का मामला:: आरोपियों ने नानकसर के पास छोड़ी कार, वहां से अलग-अलग हुए, काला पहुंचा संगरूर – Jagraon News

लुधियाना में कबड्‌डी प्लेयर तेजपाल की हत्या का मामला::  आरोपियों ने नानकसर के पास छोड़ी कार, वहां से अलग-अलग हुए, काला पहुंचा संगरूर – Jagraon News

लुधियाना के जगराओं में कबड्‌डी प्लेयर तेजपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के बाद घटना स्थल से जिस कार में फरार हुए थे वो कार भी पुलिस ने बरामद कर दी है। वहीं पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट

.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के आरोपी मौके से कार में फरार हुए और उन्होंने कार को नानकसर गुरुद्वारा साहिब के पास खड़ा किया और वहां से अलग-अलग हो गए। आरोपी हरजोबनप्रीत उर्फ काला वहां से संगरूर चले गया। संगरूर में हेमन सिंह व सन्नी ने उसे पनाह दी। पुलिस ने इन दोनों को पहले गिरफ्तार किया और फिर इनकी निशानदेही पर रायकोट मलेरकोटला रोड से काला को गिरफ्तार किया।

पांचों आरोपी किए कोर्ट में पेश

तेजपाल हत्या कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी हनी और गगना को पहले गिरफ्तार किया था। वो पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। उनकी रिमांड आज खत्म हुई। वहीं तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बुधवार को हुई तो पुलिस ने उन्हें भी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

यह था मामला

31 अक्तूबर की दोपहर करीब 2:50 बजे का है। एसएसपी दफ्तर से महज 250 मीटर की दूरी पर कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह को आरोपियों ने छाती में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने तीन नामजद और 8-9 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की थी।

पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हनी (निवासी रूमी) और गगनदीप सिंह उर्फ गगना (निवासी किल्ली चाहला) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी हरजोबनप्रीत सिंह उर्फ काला रूमी तब से फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने पकड़ लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *