मुख्य बातें

जींद में ITI टीचर की पीट-पीट कर हत्या: जमीनी विवाद में खेत से आते हुए घेरा; दो दिन पहले छुट्‌टी लेकर आए थे – Uchana News

जींद में ITI टीचर की पीट-पीट कर हत्या:  जमीनी विवाद में खेत से आते हुए घेरा; दो दिन पहले छुट्‌टी लेकर आए थे – Uchana News


गांव खरकभूरा में टीचर का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।

जींद जिले के उचाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते आईटीआई अध्यापक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर दो नामजद और तीन-चार अज्ञात आरोपियों

.

गांव खरकभूरा निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश शामली (उत्तर प्रदेश) स्थित आईटीआई में अध्यापक थे। दो दिन पहले वे छुट्टी पर गांव आए हुए थे। गुरुवार देर शाम वे अपने मोटरसाइकिल पर तरखा रोड स्थित खेत में काम करने गए थे। रात को सूचना मिली कि तरखा से खरकभूरा रोड पर रेस्टोरेंट के पास सड़क किनारे उनके पिता का शव पड़ा है।

हत्या के बाद मौके पर खड़ी टीचर की बाइक।

सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें

अभिषेक ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता के सिर, नाक, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। पास में मोटरसाइकिल और हेलमेट भी पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि गांव खरकभूरा निवासी अजय, वजीर और तीन-चार अन्य लोगों ने मिलकर उनके पिता पर हमला किया और लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

जमीनी विवाद से जुड़ा मामला

परिजनों के अनुसार, मृतक परिवार का अजय और वजीर के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजना बनाकर ओमप्रकाश की हत्या की।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

घटना की जानकारी मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर अजय, सुनील और तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *