मुख्य बातें

महाराजगंज में दो लोगों की मौत: बाइक-कार की टक्कर, पुलिस जांच में जुटी – Maharajganj News

महाराजगंज में दो लोगों की मौत:  बाइक-कार की टक्कर, पुलिस जांच में जुटी – Maharajganj News


बृजेश कुमार गुप्ता | महराजगंज1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित कलवारगढ़ के पास एक मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन की टक्कर के कारण हुई।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक महेश पुत्र रामदास और अजय पुत्र विश्वनाथ थे। दोनों ग्राम बनहा सोनचिरैया, थाना कोल्हुई, जनपद महाराजगंज के निवासी थे और अपने घर जा रहे थे। कालीनगर गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गई।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सीएचसी बृजमनगंज लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के परिवार वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया वाहन के एयरबैग खुल गए और वह खाई में जा गिरी। वाहन का चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सीओ फरेंदा अनुरुद्ध कुमार ने भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

रात में ही मृतकों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक, बृजमनगंज पुलिस ने कार सवार चार लोगों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *