इंडियन ऑयल का तेल टैंकर ने सइकिल सवार को मारी टक्कर।
चंडीगढ़ सेक्टर-31 चौक पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार इंडियन ऑयल का तेल टैंकर अचानक बेकाबू हो गया। बताया जा रहा है कि टैंकर की ब्रेक फेल हो गई थी, जिसके चलते उसने पहले सड़क पर जा रही एक क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद साइकिल ट्रैक पर चढ़ गया। इ
.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को तुरंत सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
साइकिल ट्रैक पर चढ़ा टैंकर और नीचे फंसी साइकिल।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही टक्कर हुई, टैंकर बेकाबू होकर सीधे साइकिल ट्रैक पर चढ़ गया। बुजुर्ग टैंकर के नीचे फंस गए, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत अपने वाहन रोककर उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा टैंकर की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।
इस हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई।

टेंपरेरी नंबर की क्रेटा गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त।
बाल-बाल बचे अन्य वाहन चालक
घटनास्थल पर पहुंचे चंडीगढ़ ऑटो यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि टैंकर की ब्रेक फेल हो गई थ। जिस कारण सडक पर चल रहे अन्य कई वाहन चालक बच गए। जिसके बाद ड्राइवर टैंकर को नहीं संभाल पाया और टैंकर सीधा साइकिल ट्रैक पर चढ़ गया। साइकिल सवार बुजुर्ग के काफी चोटें आई है।
