मुख्य बातें

अहमदाबाद- महिला ने दुकानदार की आंखों पर मिर्च पाउडर फेंका: ऑनर ने 20 सेकेंड में 20 थप्पड़ जड़े, ज्वेलरी शॉप लूटने का प्लान हुआ फेल; VIDEO

अहमदाबाद- महिला ने दुकानदार की आंखों पर मिर्च पाउडर फेंका:  ऑनर ने 20 सेकेंड में 20 थप्पड़ जड़े, ज्वेलरी शॉप लूटने का प्लान हुआ फेल; VIDEO


अहमदाबाद22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुकानदार और महिला के बीच की पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई।

अहमदाबाद में एक महिला के ज्वेलरी शॉप लूटने की नाकाम कोशिश का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला ने ज्वेलरी शॉप में मिर्च पाउडर फेंककर लूट की कोशिश की, लेकिन उसका प्लान कुछ सेकंड में ही फेल हो गया।

इसके बाद दुकानदार ने फुर्ती दिखाई और महिला के हमला करते ही दुकानदार उस पर टूट पड़ा और 20 सेकेंड के अंदर करीब 20 थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

घटना 3 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे की है लेकिन इसका वीडियो शनिवार को वायरल हो रहा है। घटना के बाद महिला वहां से भाग निकली, लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

महिला ज्वेलरी शॉप में चेहरा ढककर घुसी और अचानक दुकानदार पर मिर्च पाउडर फेंका।

महिला ज्वेलरी शॉप में चेहरा ढककर घुसी और अचानक दुकानदार पर मिर्च पाउडर फेंका।

दुकानदार की आंखों तक मिर्च नहीं पहुंची और उसने फुर्ती दिखाते हुए महिला चोर को पकड़ लिया।

दुकानदार की आंखों तक मिर्च नहीं पहुंची और उसने फुर्ती दिखाते हुए महिला चोर को पकड़ लिया।

इसके बाद दुकानदार ने महिला को करीब 20 थप्पड़ मारे और घसीटकर दुकान के बाहर फेंक दिया।

इसके बाद दुकानदार ने महिला को करीब 20 थप्पड़ मारे और घसीटकर दुकान के बाहर फेंक दिया।

जानें पूरा घटनाक्रम…

अहमदाबाद के रानिप सब्जी मंडी के पास सोने-चांदी की दुकान में दुपट्टे से चेहरा ढके महिला ग्राहक बनकर घुसी। इसके बाद उसने दुकानदार से ज्वेलरी दिखाने के लिए कहा लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दुकानदार की आंखों में अचानक मिर्च पाउडर फेंक दिया।

हालांकि मिर्च पाउडर दुकानदार की आंखों तक नहीं पहुंचा और उसने महिला के इरादे भांप लिए। दुकानदार तुरंत उठा और उसे 20 सेकंड में करीब 20 थप्पड़ मारे।

इसके बाद दुकानदार काउंटर से कूदकर बाहर आया और महिला को दुकान से बाहर घसीटते हुए ले गया। इस दौरान वह लगातार थप्पड़ मारता रहा। इसके बाद दुकानदार ने महिला को अपनी शॉप से बाहर धकेल दिया।

ज्वेलरी शॉप में लूट-चोरी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

अहमदाबाद में चपरासी ने 3.81 करोड़ के गहने चुराए, तिजोरी से लॉकर की चाबी निकालकर गहने लूटे

गुजरात के अहमदाबाद में एक शोरूम से 3.81 करोड़ की ज्वेलरी चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने सूरत से अरेस्ट कर लिया। आरोपी शोरूम का ही चपरासी था, जो कर फरार हो गया था। मणिनगर इलाके की रामेश्वर सोसाइटी में रहने वाले पवित्रो बेरा ने अहमदाबाद के कालूपुर थाने में 3.81 करोड़ रुपए की कीमत के गहने चोरी का मामला दर्ज करवाया था। पूरी खबर पढ़ें…

सूरत में मालिक ने करवाए 32 करोड़ के हीरे चोरी:बीमा क्लेम पाने की साजिश में दो बेटों को भी किया शामिल

गुजरात के सूरत में 32 करोड़ के हीरा चोरी केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी कंपनी का मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी ही निकला। उसने इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए साजिश रची थी। वेंद्र ने साजिश में अपने दोनों बेटों, ड्राइवर और उसके दो साथियों को शामिल किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *