मुख्य बातें

ई-स्कूटी से पदभार लेने पहुंचे युवा आयोग के अध्यक्ष: मंत्री सारंग और परमार भी रहे मौजूद – Bhopal News

ई-स्कूटी से पदभार लेने पहुंचे युवा आयोग के अध्यक्ष:  मंत्री सारंग और परमार भी रहे मौजूद – Bhopal News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूल जैसी अपील के बाद मप्र में बीजेपी के नेता अमल करते दिखने लगे हैं। मध्यप्रदेश युवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ई-स्कूटी पर सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और इसके बाद अपने दफ्तर भी ई-स्कूटी से जाकर पदभार संभाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ईंधन बचत और स्वच्छ ऊर्जा के आह्वान को आत्मसात करते हुए प्रवीण शर्मा अपने निवास से इलेक्ट्रिक वाहन (ई-स्कूटी) पर सवार होकर निकले। उन्होंने युवाओं के बीच पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का आह्वान भी किया। टीटी नगर स्टेडियम में लिया पदभार भाजपा कार्यालय से तात्या टोपे स्टेडियम तक के सफर के दौरान प्रवीण शर्मा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं, महिलाओं और खिलाड़ियों ने स्वागत किया। तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रवीण शर्मा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग और विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की दिशा तय करने वाली युवा शक्ति को सामाजिक जिम्मेदारी और हरित विकास के प्रति जागरूक होना अनिवार्य है। सरकार की प्राथमिकता ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना है और युवा आयोग इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *