रोहतक में स्कूल बस के अंदर शराब की बोतल के वायरल वीडियो की क्लिप।
हरियाणा के रोहतक में प्राइवेट स्कूल की बस में स्टूडेंट के हाथ में शराब की बोतल पकड़ने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि स्टूडेंट ने हाथ में एक गिलास पकड़ा हुआ है, जिसमें शराब जैसा कुछ है। साथ ही बस में स्टूडेंट्स और कुछ टीचर भी दिख
.
वीडियो सामने आने के बाद स्कूल का कहना है स्टूडेंट एडवेंचर ट्रिप के लिए दिल्ली गए थे। जो वीडियो सामने आया है, वो वीडियो एडिटेड है। स्टूडेंट के हाथ में शराब नहीं, जूस का गिलास था। किसी ने जानबूझकर वीडियो को गलत तरीके से पेश किया है। जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है।
स्कूल बस के अंदर बच्चे के हाथ में शराब की बोतल।
2 वीडियो सामने आए…
पहला वीडियो: 2 सेकेंड का स्कूल बस के अंदर जो पहला वीडियो सामने आया है, वो 2 सेकेंड का है। एक स्टूडेंट बस की सीट पर बैठा हुआ है। उसकी गोद में स्कूल बैग है। उसने अपने हाथ में शराब की बोतल पकड़कर वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो पर सुबह 8.42 टाइम भी शो हो रहा है।
दूसरा वीडियो 6 सेकेंड का 6 सेकेंड के दूसरे वीडियो में एक स्टूडेंट बस के बीच में खड़ा है। उसने हाथ में एक गिलास पकड़ा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इसमें शराब है। स्टूडेंट गिलास को लेकर बस में पीछे खड़ी छात्राओं और टीचर की तरफ करता है। इस वीडियो को कोई और शूट कर रहा है। इस वीडियो पर सुबह 8.52 का टाइम लिखा है।

स्कूल बस के अंदर बच्चे के हाथ में गिलास। दावा किया जा रहा है कि इसमें शराब है।
स्कूल प्रिंसिपल की विवाद पर 3 बातें…
- चेकिंग के बाद बैठाया: मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अरुणा तनेजा ने बताया कि 6 नवंबर को स्कूल बस एडवेंचर ट्रिप के लिए दिल्ली गई थी। बस सुबह 8 40 पर रवाना हुई थी। सभी स्टूडेंट्स को चेकिंग के बाद ही बस में बैठाया गया थ।
- शराब लेकर बस में नहीं चढ़ सकते: प्रिंसिपल ने आगे कहा कि जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें वीडियो का टाइम सुबह 8.42 और 8.52 का दिख रहा है। इतने कम समय में बच्चा शराब लेकर बस में नहीं चढ़ सकता।
- जांच के लिए कमेटी बनाई: उन्होंने आगे कहा कि वीडियो की जांच के लिए स्कूल में एक टीचरों की कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे स्कूल चेयरमैन और जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।
