मुख्य बातें

रेवाड़ी में उग्र हुआ सफाई कर्मियों का प्रदर्शन Video: बावल में हड़ताली कर्मचारियों ने ट्रॉली से कूड़ा उतारकर सड़क पर फेंका – Rewari News

रेवाड़ी में उग्र हुआ सफाई कर्मियों का प्रदर्शन Video:  बावल में हड़ताली कर्मचारियों ने ट्रॉली से कूड़ा उतारकर सड़क पर फेंका – Rewari News

रेवाड़ी के बावल में हड़ताल के 12वें दिन सफाई कर्मचारी उग्र हो गए। हड़ताली कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कूड़े से भरी ट्रॉली को छोटूराम चौक पर खाली कर उसे सड़क पर बिखेर दिया। जिसके वीडियो भी सामने आए है। जिसमें कर्मचारी कूड़े को ट्रॉली से उतारते और सड़क पर बिखरते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों को चेतावनी भी दी। कर्मचारियों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। रेवाड़ी में भी सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा ठेकेदार के कर्मियों को रोका सफाई कर्मचारी पिछले 12 दिन से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शहरों में ठेकेदार के कर्मचारी सफाई की कमान संभाले हुए हैं। मंगलवार को ठेकेदार के कर्मचारी की कूड़े से भरी ट्रॉली बावल के छोटूराम चौक पर पहुंची। जहां हड़ताली कर्मचारियों ने ट्रैक्टर को रोका और फावड़े से कूड़े से भरी ट्रॉली को खाली कर दिया। हड़ताली कर्मचारी यहीं नहीं रूके, उन्होंने ट्रॉली से उतारे गए कूड़े को हाथों में उठाकर इधर-उधर सड़क पर फेंक दिया। कूड़ा बिखरने के बाद धरना शुरू छोटू राम चौक पर कूड़े को ट्रॉली से उखाड़कर सड़कों पर बिखरने के बाद हड़ताली कर्मचारी वापस नगर पालिका पहुंचकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने इससे पहले स्पष्ट किया कि उनकी मांगें मानने तक आंदोलन जारी रहेगा। रेवाड़ी में सफाई कर्मचारियों ने नेहरू पार्क से सचिवालय से प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *