मुख्य बातें

पंजाब कांग्रेस को मिले 27 नए जिला प्रधान: AICC ने जारी की सूची, विधायक व पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी – Chandigarh News

पंजाब कांग्रेस को मिले 27 नए जिला प्रधान:  AICC ने जारी की सूची, विधायक व पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी – Chandigarh News


पंजाब कांग्रेस को 27 नए जिला प्रधान मिल गए। एआईसीसी की तरफ से सूची जारी कर दी गई है।

पंजाब कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 27 जिला प्रधानों की नियुक्ति की गई। इसकी सूची ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की तरफ से जारी कर दी गई। इसमें कई विधायकों व पूर्व विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौ

.

नए प्रधानों की सूची –

कांग्रेस द्वारा इन लोगों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी

अमृतसर रूरल – सुखविंदर सिंह डैनी

अमृतसर अर्बन – सौरभ मदान

बरनाला – कुलदीप सिंह काला

बठिंडा रूरल – प्रीतम सिंह

बठिंडा अर्बन – राजन गर्ग

फरीदकोट – नवदीप सिंह बराड़

फतेहगढ़ साहिब – सुरिंदर सिंह

फाजिल्का – हरप्रीत सिंह सिद्धू

फिरोजपुर – कुलबीर सिंह जीरा

गुरदासपुर – बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा

होशियारपुर – दलजीत सिंह

जालंधर अर्बन – राजिंदर बेरी

जालंधर रूरल – हरदेव सिंह

कपूरथला – बलविंदर सिंह धालीवाल

लुधियाना रूरल – मेजर सिंह मुल्लांपुर

लुधियाना अर्बन – संजीव तलवार

मोगा – हरि सिंह

मोहाली – कमल किशोर शर्मा

मुक्तसर – शुभदीप सिंह बिट्टू

पठानकोट रूरल – पन्ना लाल भाटिया

पटियाला रूरल – गुरशरण कौर रंधावा

पटियाला अर्बन – नरेश कुमार दुग्गल

रोपड़ – अश्वनी शर्मा

संगरूर – जगदेव सिंह

नवांशहर – अजय कुमार

तरनतारन – राजबीर सिंह भुल्लर

भारत जोड़ो यात्रा के समय बने थे प्रधान

19 नवंबर 2022 में कांग्रेस ने जिला प्रधानों की घोषणा की थी। उस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। वहीं, कई सीनियर नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा व अन्य पार्टियों में शामिल हो गए थे। ऐसे में उस समय विधायक को जिम्मेदारी देकर मोर्चा संभाला गया था। वहीं, कांग्रेस में प्रधानों का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस हिसाब से 3 महीने बाद चुनाव तय थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *