श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत से आने वाली पीढ़ी परिचित हो इसके लिए राज्यभर के स्कूलों में 27 नवंबर तक मॉर्निंग असेंबली में विशेष सेशन करवाए जा रहे हें। स्टूडेंट्स को गुरु तेगबहादुर जी के जीवन काल से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी और साथ में यह भी बता
.
मॉर्निंग असेंबली में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी सूची व लेख के अनुसार एक टीचर रोजाना बच्चों को जानकारी देगा। स्कूल प्रिंसिपल को असेंबली में गुरु तेग बहादुर जी पर दिए गए लेक्चर की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करनी है और उसका लिंक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आईडी पर भी अपलोड करना है।
बोर्ड ने कहा है कि विद्यार्थियों को गुरु साहिब के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान से परिचित कराने के लिए विविध गतिविधियां करवाई जाएंगी, ताकि उनमें धार्मिक सहिष्णुता, मानवता और साहस के मूल्यों को मजबूत किया जा सके।
लुधियाना के स्कूल में मॉर्निंग असेंबली में श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन वृतांत सुनते हुए स्टूडेंट।
इसका मकसद स्टूडेंट को धर्म इतिहास व विरासत से जोड़ना है
बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने धर्म, इतिहास और विरासत से जोड़ना है। गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, और उनका जीवन आज भी निडरता और सहिष्णुता का प्रतीक है।
कार्यक्रम की वीडियो व रिपोर्ट स्कूल लॉगइन आईडी पर करनी है अपलोड
हर स्कूल को निर्देश दिया गया है कि कार्यक्रमों की फोटो, वीडियो और रिपोर्ट्स को निर्धारित स्कूल लॉगइन आईडी पर अपलोड किया जाए। बोर्ड ने कहा है कि इससे राज्यभर के स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।
गुरु तेग बहादुर जी के जीवन वृतांत को बताने का शेड्यूल
12-11-25 चक नानकी और श्री आनंदपुर साहिब
13-11-25 श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की यात्राएं
14-11-25 बालक (गुरु) गोबिंद राय जी का आगमन
15-11-25 बाणी श्री गुरु तेग बहादुर जी
17-11-25 औरंगजेब के अत्याचार
18-11-25 आनंदपुर में कश्मीरी पंडितों का आगमन
19-11-25 भाई मति दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की शहादत
20-11-25 श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत
21-11-25 माता गुजरी जी: प्रारंभिक जीवन और व्यक्तित्व
22-11-25 माता गुजरी जी: ‘अद्वितीय व्यक्तित्व’
24-11-25 माता गुजरी जी: एक साहसी मां
26-11-25 माता गुजरी जी
27-11-25 माता गुजरी जी: शहीदी पथ पर
बोर्ड की सार्थक पहल, बच्चों को मिलेगी ऐतिहासिक जानकारी
स्कूल संघ पंजाब के महासचिव भुवनेश भट्ट का कहना है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की यह सार्थक पहल हे और इससे बच्चों को सिख धर्म और इतिहास की जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस शेड्यूल में जो लिट्रेचर उपलब्ध करवाया जा रहा है वह बेहद जानकारी परक है।
