पंजाब चंडीगढ़ में सातों दिन मौमस साफ रहेगा।
पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम के साथ ही अब रातें भी ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सप्ताह में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। किसी तरह की बारिश की संभावना नहीं है। अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं
.
मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे प्रदूषित
पंजाब की वायु गुणवत्ता की बात करें तो मंडी गोबिंदगढ़ की हवा सबसे प्रदूषित रही है, जबकि चंडीगढ़ की हवा साफ है। सुबह छह बजे अमृतसर का AQI 114, बठिंडा का AQI 192, जालंधर का AQI 158, खन्ना का AQI 169, लुधियाना का AQI 163, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 206, पटियाला का AQI 128 और रूपनगर का AQI 84 दर्ज किया गया है। इसी तरह चंडीगढ़ में तीनों जगहों पर AQI बहुत अच्छा रहा है। यहां 72 से 83 के बीच दर्ज किया गया है।
पंजाब में सात दिन में मौसम साफ रहेगा
11 दिन में पराली जलाने का रिकॉर्ड टूटा
पंजाब में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण पराली जलाना है। पराली जलाने के मामले अभी थमे नहीं हैं। 15 सितंबर से 11 नवंबर तक पराली जलाने के कुल 4507 केस सामने आए हैं। हालांकि 31 अक्टूबर तक 1642 केस सामने आए थे। इसके पीछे की वजह यह है कि गेहूं की बुआई शुरू हो चुकी है। राज्य में पराली जलाने के 1147 केस दर्ज किए गए हैं। एक करोड का जुर्माना लगाया गया था, जिसमें से 92 लाख की वसूली कर ली गई है। 781 नोडल अफसर पराली जलाने से रोकने के लिए तैनात किए गए हैं।
