मुख्य बातें

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का आज नो व्हीकल डे: पैदल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या साइकिल से पहुंचेंगे ऑफिस; पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रयास – Chandigarh News

चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का आज नो व्हीकल डे:  पैदल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या साइकिल से पहुंचेंगे ऑफिस; पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रयास – Chandigarh News

चंडीगढ़ में आज सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ‘नो व्हीकल डे’ है। पंजाब के प्रशासक एवं चंडीगढ़ के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर हर बुधवार को चंडीगढ़ के सभी कर्मचारी पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पैदल या साइकिल का उपयोग कर दफ्तर पहुंचेंगे। यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गई अपील के बाद लिया गया है। इससे पेट्रोल-डीजल बचाने का प्रयास किया जाएगा। सचिवालय पहुंचने के लिए बसों के नए रूट प्रशासन ने बुधवार को यूटी सचिवालय और पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारियों के लिए विशेष बस रूटों की व्यवस्था की है। प्रशासन की ओर से जारी रूट प्लान के अनुसार सेक्टरों, मोहाली, रामदरबार, धनास, सुर्खिया चौक, बस स्टैंड-43, हाउसिंग बोर्ड और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से विशेष बसें चलाई जाएंगी। कई रूट सुबह 8:30 बजे से शुरू हो जाएंगे। इन रूट पर मिलेंगी बस 1. स्पेशल रूट नं. 521 फेज-11 मोहाली से यूटी सचिवालय
रूट : फेज-11, फेज-10, फेज-9, फेज-8, 79/68, सोहाना लाइट प्वाइंट, फेज-7, चावला अस्पताल, वाईपीएस चौक, आईएसबीटी-43, 23/22, 16/17, यूटी सचिवालय
समय : सुबह 08:30 बजे यूटी सचिवालय से फेज-11 मोहाली
रूट : यूटी सचिवालय, 17/16, 22/23, आईएसबीटी-43, वाईपीएस चौक, चावला अस्पताल, फेज-7, सोहाना लाइट प्वाइंट, 68/79, फेज-8, फेज-9, फेज-10, फेज-11
समय : शाम 05:40 बजे 2. स्पेशल रूट नं. 522 सेक्टर-48/49 से यूटी सचिवालय
रूट : सेक्टर-43 मार्केट, सेक्टर-50बी, सेक्टर-49ए, सेक्टर-45 मार्केट, 34/33, 21/20, 18/19, 18/8, 17/9, यूटी सचिवालय
समय : सुबह 08:50 बजे यूटी सचिवालय से सेक्टर-48/49
रूट : यूटी सचिवालय, 17/9, 8/18, 19/18, 20/21, 33/34, सेक्टर-45 मार्केट, 49ए, सेक्टर-50B, सेक्टर-43 मार्केट
समय : शाम 05:40 बजे 3. स्पेशल रूट नं. 527 आईएसबीटी-43 से यूटी सचिवालय
रूट : आईएसबीटी-43, सेक्टर-42 मार्केट, सेक्टर-41 मार्केट, 41/40, 39/40, 37/41, 36/35, 23/22, 16/17, यूटी सचिवालय
समय : सुबह 08:50 बजे यूटी सचिवालय से आईएसबीटी-43
रूट : यूटी सचिवालय, 17/16, 22/23, 35/36, 41/37, 40/39, 40/41, सेक्टर-41 मार्केट, सेक्टर-42 मार्केट, आईएसबीटी-43
समय : शाम 05:40 बजे 4. स्पेशल रूट नं. 528 सेक्टर-35 मार्केट से यूटी सचिवालय
रूट : श्री गुरु गोबिंद स्कूल, सेक्टर-35, किसान भवन, 23/22, 16/17, यूटी सचिवालय
समय : सुबह 08:40 बजे 5. स्पेशल रूट नं. 525 सेक्टर-28 से यूटी सचिवालय
रूट : सेक्टर-28 मार्केट, सेक्टर-27 मार्केट, 27/19, सेक्टर-20 मार्केट, 21/20, 18/19, 18/8, सेक्टर-9 मार्केट, यूटी सचिवालय
समय : सुबह 09:00 बजे यूटी सचिवालय से सेक्टर-28
रूट : यूटी सचिवालय, सेक्टर-9 मार्केट, 8/18, 19/18, 20/21, सेक्टर-20 मार्केट, 19/27, सेक्टर-27 मार्केट, सेक्टर-28 मार्केट
समय : शाम 05:40 बजे 6. स्पेशल रूट नं. 561 फेज-6 से यूटी सचिवालय
रूट : मटौर, सेक्टर-39 मार्केट, सेक्टर-40 मार्केट, 41 मार्केट, 41/42, 37/36, 24/23, 15/16, मटका चौक
समय : सुबह 08:40 बजे 7. स्पेशल रूट नं. 562 रामदरबार से यूटी सचिवालय
रूट : सेक्टर-47 मार्केट, 46 मार्केट, 45 मार्केट, 44/45, 34/33, 21/20, 18/19, मध्य मार्ग/प्रेस चौक, 9 मार्केट
समय : सुबह 08:40 बजे यूटी सचिवालय से रामदरबार
रूट : सेक्टर-9 मार्केट, मध्य मार्ग/प्रेस चौक, 18/19, 21/20, 34/33, 44/45, 45 मार्केट, 46 मार्केट, 47 मार्केट
समय : शाम 05:40 बजे 8. स्पेशल रूट नं. 563 हाउसिंग बोर्ड चौक से यूटी सचिवालय
रूट : रेलवे स्टेशन, सीटीयू वर्कशॉप, ट्रांसपोर्ट चौक, 26 मंडी, 27/26, 7/26, 7 मार्केट, 8 मार्केट, 9 मार्केट
समय : सुबह 08:40 बजे यूटी सचिवालय से हाउसिंग बोर्ड चौक
रूट : सेक्टर-9 मार्केट, 8 मार्केट, 7 मार्केट, 7/26, 27/26, 26 मंडी, सीटीयू वर्कशॉप, रेलवे स्टेशन
समय : शाम 05:40 बजे 9. स्पेशल रूट नं. 564 ट्रिब्यून चौक से यूटी सचिवालय
रूट : सेक्टर-31 मार्केट, 32 मार्केट, 33 मार्केट, 34 मार्केट, 35 मार्केट, 36 मार्केट, 37/36, 24/23, 15/16, 11/10, सेक्टर-10 मार्केट
समय : सुबह 08:40 बजे 10. स्पेशल रूट नं. 565 ट्रिब्यून चौक से यूटी सचिवालय
रूट : सेक्टर-29 मार्केट, सेक्टर-30 मार्केट, सेक्टर-20 मार्केट, सेक्टर-21 मार्केट, अरोमा, सेक्टर-17/18, प्रेस चौक, मटका चौक
समय : सुबह 08:40 बजे 11. स्पेशल रूट नं. 566 सारंगपुर बैरियर से यूटी सचिवालय
रूट : खुड्डा लाहौरा, पीजीआई, सेक्टर-11 मार्केट, सेक्टर-10 मार्केट
समय : सुबह 09:00 बजे यूटी सचिवालय से सारंगपुर बैरियर
रूट : सेक्टर-10 मार्केट, सेक्टर-11 मार्केट, पीजीआई न्यू ओपीडी, पीजीआई, खुड्डा लाहौरा
समय : शाम 05:40 बजे 12. स्पेशल रूट नं. 567 सारंगपुर बैरियर से यूटी सचिवालय
रूट : धनास कॉलोनी, डड्डू माजरा, सीटीयू वर्कशॉप-3, सेक्टर-25/24, सेक्टर-24 मार्केट, सेक्टर-23 मार्केट, सेक्टर-16/17, मटका चौक
समय : सुबह 08:40 बजे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *