मुख्य बातें

पूर्व सरपंच की पत्नी की करंट से मौत: भिवानी में खेत में बदल रही थी पानी का पाइप, बिजली तारों की चपेट में आई – Loharu News

पूर्व सरपंच की पत्नी की करंट से मौत:  भिवानी में खेत में बदल रही थी पानी का पाइप, बिजली तारों की चपेट में आई – Loharu News

करंट लगने से महिला की मौत के बाद कार्रवाई करती पुलिस।

भिवानी जिले के गांव झुप्पा खुर्द में गुरुवार को एक हादसा हो गया। गांव के पूर्व सरपंच मीर सिंह की पत्नी मुन्नी देवी (50 वर्ष) की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। वह सिंचाई के लिए पानी का पाइप बदल रही थीं, तभी पाइप ऊपर से गुजर रहे ढीले बिजली के तारों से

.

परिजनों ने मुन्नी देवी को तुरंत निजी वाहन से लोहारू के उप-नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, खेत में बिजली के तार कई दिनों से नीचे लटके हुए थे। परिजनों ने बताया कि पूर्व सरपंच मीर सिंह ने इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार शिकायत दी थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

मौत के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार : पूर्व सरपंच

पूर्व सरपंच मीर सिंह ने इस घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। मुन्नी देवी अपने पीछे एक अविवाहित बेटा और एक अविवाहित बेटी छोड़ गई हैं। उनका बेटा लोहारू कोर्ट में वकील हैं।

जांच अधिकारी रवीना ने बताया कि मृतका के पति मीर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस घटना से गांव में नाराजगी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यदि विभाग ने समय रहते ढीले तारों की मरम्मत की होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *