मुख्य बातें

जाम में फंसी एंबुलेंस देख AAP विधायक ने मोर्चा संभाला: ट्रैफिक इंचार्ज को फोन: दो घंटे से जाम में फंसी एंबुलेंस, पूछा कहा हो – Chandigarh News

जाम में फंसी एंबुलेंस देख AAP विधायक ने मोर्चा संभाला:  ट्रैफिक इंचार्ज को फोन: दो घंटे से जाम में फंसी एंबुलेंस, पूछा कहा हो – Chandigarh News


विधायक शेरी कलसी फोन पर ट्रैफिक इंचार्ज को लताड़ लगाते हुए।

पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के वर्किंग प्रेसिडेंट व बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी उस समय ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर गर्म हो गए। जब सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। साथ ही उसमें एक एम्बुलेंस मरीज को लेकर फंसी हुई थी।

.

उन्होंने तुरंत ट्रैफिक इंचार्ज को फोन लगाकर कहा कि कहा पर हो। दो घंटे हो गए यहां एम्बुलेंस फंसी हुई है। तुरंत मौके पर पहुंचो। इसके बाद उन्होंने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। साथ ही वहां से सारा ट्रैफिक निकालकर लोगों की आवाजाही को आसान बनाया।

विधायक खुद ट्रैफिक को संभालते हुए।

विधायक कलसी ने किस तरह मोर्चा संभाला तीन प्वाइंटों में जाने –

1. शेरी कलसी अपने गुरदासपुर जिले में थे, तो शाम के समय रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई थी। जाम बहुत लंबा था, उसमें एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी। इस चीज को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए।

2. जैसे ही उन्होंने देखा कि उक्त रोड पर कोई पुलिसकर्मी नहीं है तो वह तुरंत अपनी गाड़ी से उतरकर रोड पर आ गए। उन्होंने इस दौरान सबसे पहले ट्रैफिक पुलिस कर्मी को फोन लगाया। साथ ही गुस्से में सवाल किया। कहां पर हो… दो घंटे हो गए है।

3 . यहां पर एम्बुलेंस फसी हुई।इसके बाद वह और उनका स्टाफ खुद ही सड़क पर ट्रैफिक निकालने में जुट गए। दो से तीन मिनट में वहां पर ट्रैफिक कर्मी भी पहुंच गया। उसने विधायक को जाते ही सेल्यूट किया। विधायक ने उसकी तरफ इशारा करते हुए दो घंटे से जाम हुआ था। इस पर उसका जवाब था कि दूसरी साइड भी लगा हुआ था। हालांकि वह खुद जाम लगे हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *