मुख्य बातें

टोहाना में भाखड़ा नहर का लाइनिंग वर्क धीमा: निरीक्षण के बाद सर्कल इंजीनियर ने जताई नाराजगी; तत्काल काम तेज करने के आदेश – Tohana News

टोहाना में भाखड़ा नहर का लाइनिंग वर्क धीमा:  निरीक्षण के बाद सर्कल इंजीनियर ने जताई नाराजगी; तत्काल काम तेज करने के आदेश – Tohana News


टोहाना क्षेत्र में भाखड़ा नहर में चल रहा कार्य।

फतेहाबाद जिले के टोहाना में भाखड़ा नहर के करोड़ों रुपये के पुनर्निर्माण कार्य का नहरी विभाग के सर्कल इंजीनियर राजेश बिश्नोई ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं, जिसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगा

.

कई स्थानों पर काम शुरू नहीं, गति भी धीमी सर्कल इंजीनियर बिश्नोई ने विभाग के कार्यकारी अभियंता और एसडीओ को लिखित पत्र जारी कर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि आरडी 20500 से 22500, 22500 से 24500, 24500 से 26337, 26337 से 28500, 28500 से 30500 और 30500 से 32500 तक लाइनिंग का कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। वहीं, आरडी 14500 से 16500 और 18500 से 20500 तक शुरू किए गए कार्य की गति भी बेहद धीमी पाई गई।

कार्य को लेकर जारी किया गया पत्र।

समय सीमा नहीं बढ़ेगी, देरी पर होगी कार्रवाई बिश्नोई ने निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाई जाए और सभी रीचों पर लाइनिंग कार्य तुरंत शुरू किया जाए ताकि इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्लोजर कार्य के कारण किसी भी कीमत पर समय सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लिया जाएगा और इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

60 करोड़ की लागत से हो रहा 20 किलोमीटर का कार्य उल्लेखनीय है कि नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगड़ा ने कार्य शुरू करने से पहले बड़े दावे किए थे। विभाग द्वारा करीब 60 करोड़ रुपए की लागत से 20 किलोमीटर लंबा पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है।

गुणवत्ता पर उठे सवाल शहर के लोगों ने नहर निर्माण कार्य की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। इनमें सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से हो रहे इस कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *