मुख्य बातें

जनसुराज पार्टी का बिहार में चुनावी एजेंडा: शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने पर होगा फोकस; स्थानीय स्तर पर फैक्ट्रियां खोलने का वादा – Gopalganj News

जनसुराज पार्टी का बिहार में चुनावी एजेंडा:  शिक्षा, रोजगार और पलायन रोकने पर होगा फोकस; स्थानीय स्तर पर फैक्ट्रियां खोलने का वादा – Gopalganj News

कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने गोपालगंज नगर थाने में अधिवक्ता राकेश राय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उन्होंने 29 अगस्त को अपने फेसबुक अकाउंट से राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

.

“कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत”

कुचायकोट थाना क्षेत्र के विन्दवलिया गांव निवासी आदित्य पासवान ने बताया कि इस पोस्ट से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग लगातार सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वोटर अधिकार यात्रा का किया जिक्र

पासवान ने दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भाजपा ने अफवाह फैलाई थी कि मंच से प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहे गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने कहा- “हमने उस कार्रवाई का समर्थन किया, लेकिन भाजपा से जुड़े अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना दोहरे मापदंड को दिखाता है।”

“भाजपा ने मंच पर भेजे अपने लोग”

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने ही कांग्रेस के मंच पर अपने लोगों को भेजकर विवाद खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर डाली गई ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों का संकलन कर एसपी को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नगर थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अधिवक्ता राकेश राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि ऐसे मामलों में तत्काल और कड़ी कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य न कर सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *