मुख्य बातें

पंजाब सरकार ने PCS अधिकारी सस्पेंड किया: रोपड़ में RTO के पद पर थे, बसें मुहैया करवाने में देरी पर कार्रवाई – Chandigarh News

पंजाब सरकार ने PCS अधिकारी सस्पेंड किया:  रोपड़ में RTO के पद पर थे, बसें मुहैया करवाने में देरी पर कार्रवाई – Chandigarh News


पीसीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह की फाइल फोटो।

पंजाब सरकार ने पीसीएस अधिकारी गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। वह इस समय रोपड़ में RTO के पद पर तैनात थे। आरोप है कि गुरु तेग बहादुर के शहीदी समागम के लाइट एंड साउंड शो के लिए बसें समय पर उपलब्ध नहीं करवाई गईं। इसी देरी के कारण सरकार ने उनके खिला

.

इससे पहले अमृतसर रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह को भी पंजाब सरकार ने सस्पेंड किया था। मुख्यमंत्री मान ने यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों के चलते की थी। वहीं, मोगा की ADC और नगर निगम कमिश्नर चारुमिता को भी सरकार ने सस्पेंड किया था।

चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए थे। चीफ सेक्रेटरी ने इसके लिए पंजाब सिविल सेवाएं (सजा एवं अपील) रूल्स 1970 के नियमों का हवाला दिया था।

सरकार के ऑर्डर में क्या है- तीन पॉइंट में जानें..

  • गुरविंदर सिंह जोहल (पीसीएस), जो रूपनगर में आरटीओ हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से सरकारी नौकरी से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई पंजाब सिविल सेवा के नियमों के तहत की गई है।
  • निलंबन के दौरान उन्हें नियमों के मुताबिक निर्वाह भत्ता (यानी सैलरी का वह हिस्सा जो निलंबन के समय मिलता है) दिया जाएगा।
  • निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय चंडीगढ़ रहेगा और वे बिना अनुमति चंडीगढ़ से बाहर नहीं जा सकेंगे।

आदेश की कॉपी।

बसों को लेकर विशेष इंतजाम श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर के शताब्दी समारोह में आने वाले लोगों को बस से लेकर अन्य कोई भी असुविधा न हो। इसको लिए विशेष इंतजाम किए गए है। रूपनगर प्रशासन ने शुक्रवार सुबह एक वेबसाइट और एप लांच की है। जिसका‘आनंदपुरसाहिब 350 डॉटकॉम है। यह वेबसाइट लाइव हो चुकी है।

शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि एप भी अगले दो-चार घंटों में अपडेट होकर उपलब्ध हो जाएगी। इस पर लोगों को शटल से बस लेकर समागमों, टैंट, ट्राली सिटी व ट्रैफिक डायवर्जन तक सब जानकारी लाइव दी जाएगी। वेबसाइट और एप पंजाबी तथा अंग्रेजी- दोनों भाषाओं में हैं। इनमें समागमों की पूरी जानकारी, मोहल्ला क्लीनिक, टेंट सिटी, शटल सर्विस सहित सभी सुविधाओं की डिटेल दी जाएगी।

तरनतारन में महिला SSP सस्पेंड किया था तरणतारन उपचुनाव से ठीक तीन पहले SSP रवजौत कौर ग्रेवाल को निर्वाचन आयोग ने सस्पेंड कर दिया था। उन अकाली नेताओं पर कथित रूप से झूठे केस दर्ज करवाने और पद के दुरुपयोग के है, जबकि अमृतसर (ग्रामीण) में SSP मनिंदर सिंह को गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने के आरोपों के कारण सस्पेंड किया गया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार ने की थी। यह इलेक्शन के ठीक बाद हुई थी।

अमृतसर रूरल SSP भी हो चुके सस्पेंड

पंजाब सरकार ने अमृतसर रूरल एसएसपी मनिंदर सिंह को भी इससे पहले सस्पेंड किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह कार्रवाई जिले में बढ़ रही गैंगस्टर गतिविधियों और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में असफलता के चलते की थी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण मामलों में समय पर कार्रवाई न होने और गिरोहबंद अपराधों को रोकने में ढिलाई की रिपोर्ट सामने आई थी।

इसी को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया। आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं। एसएसपी अमृतसर देहाती का पदभार संभालने से पहले वे अमृतसर शहर पुलिस कमिश्नरेट में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के रूप में तैनात थे।

लेडी PCS अधिकारी चारुमिता। - फाइल फोटो

लेडी PCS अधिकारी चारुमिता। – फाइल फोटो

लेडी ADC पर भी कार्रवाई पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले ही मोगा की ADC और नगर निगम कमिश्नर चारुमिता को सस्पेंड किया। चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किए थे। चीफ सेक्रेटरी ने इसके लिए पंजाब सिविल सेवाएं (सजा एवं अपील) रूल्स 1970 के नियमों का हवाला दिया था।

चीफ सेक्रेटरी ने कहा था कि सस्पेंशन के दौरान चारुमिता का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ रहेगा और वह संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी के बगैर यहां से बाहर नहीं जाएंगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक धर्मकोट से बहादुरवाला से गुजरते नेशनल हाईवे के लिए जमीन एक्वायर की गई थी। इस दौरान मुआवजे में ₹3.7 करोड़ रुपयों के लेन–देन में गड़बड़ी मिली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *