मुख्य बातें

सरायकेला में ई-रिक्शा पर पलटा हाइवा, तीन की मौत: हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी, टोटो सवार सभी जा रहे थे पूजा करने – saraikela kharsawan News

सरायकेला में ई-रिक्शा पर पलटा हाइवा, तीन की मौत:  हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी, टोटो सवार सभी जा रहे थे पूजा करने – saraikela kharsawan News


सरायकेला में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजनगर थाना क्षेत्र स्थित हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर पांच सवारियों से भरी ई-रिक्शा (टोटो) पर एक हाइवा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो

.

हादसा कुजू बांकसाई और 5 नंबर गेट के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार, पश्चिम सिंहभूम के तांतनगर सिंदरी गांव से पांच लोग पूजा के लिए राजनगर आ रहे थे। ये सभी ई-रिक्शा में सवार थे। इसी दौरान, एक हाइवा अनियंत्रित होकर सीधे ई-रिक्शा पर पलट गया।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया

हाइवा के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अन्य घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक और जख्मी ने दम तोड़ दिया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जा

इधर, हादसे से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ, प्रशिक्षु डीएसपी और राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *