मुख्य बातें

फतेहाबाद में सरपंच को पीटने वाले 2 गिरफ्तार: रास्ते में रोककर कर किया हमला, जान से मारने की दी थी धमकी – Tohana News

फतेहाबाद में सरपंच को पीटने वाले 2 गिरफ्तार:  रास्ते में रोककर कर किया हमला, जान से मारने की दी थी धमकी – Tohana News

फतेहाबाद पुलिस ने बहबलपुर सरपंच से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बह

.

थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बहबलपुर के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने 18 नवंबर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर हथियारों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 407 के तहत मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो लाठियां भी बरामद की हैं।

पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा

पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया है। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। जिसके तहत पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *