मुख्य बातें

बकरीद से पहले पुलिस ने 15 गाय की बचाई जान: बेतिया में एक तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी – Bettiah (West Champaran) News

बकरीद से पहले पुलिस ने 15 गाय की बचाई जान:  बेतिया में एक तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी – Bettiah (West Champaran) News

बेतिया जिले के कालीबाग थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गड़वान टोली वार्ड संख्या-10 स्थित दिलनवाज आलम के घर से 15 गायों को बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दिलनवाज आलम के घर में बड़ी संख्या में गायों और बछड़ों को अवैध रूप से तस्करी के उद्देश्य से रखा गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। योजनाबद्ध तरीके से संबंधित स्थल पर छापेमारी की पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-वन अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इस टीम में नगर थाना, कालीबाग थाना और मनवापुल थाना के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से संबंधित स्थल पर छापेमारी की। अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 15 बड़ी और छोटी गायों को सुरक्षित बरामद किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-वन अजीत कुमार ने बताया कि कालीबाग थाना क्षेत्र के गड़वान टोली वार्ड नंबर 10 में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान दिलनवाज आलम को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन पशुओं को तस्करी के उद्देश्य से वहां रखा गया था। पुलिस ने पशुओं को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है। अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *