मुख्य बातें

शिमला से किन्नौर तक हैली टैक्सी की सैर: चंडीगढ़ में दिसंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी सेवा, सिर्फ 3 दिन चलेगी – Chandigarh News

शिमला से किन्नौर तक हैली टैक्सी की सैर:  चंडीगढ़ में दिसंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी सेवा, सिर्फ 3 दिन चलेगी – Chandigarh News


चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अब शिमला, रामपुर और किन्नौर (रिकांगपिओ) की दुर्गम वादियों तक पहुंचना बेहद आसान होने जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने और आपात स्थिति में तेज रेस्क्यू के लिए जल्द ही हैली टैक्सी सेवा शुरू की जा रही है।

.

दिसंबर के दूसरे सप्ताह से इसकी उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ के सीईओ अजय वर्मा ने कहा कि चंडीगढ़-रिकांगपिओ के बीच हैली टैक्सी चलाने को लेकर बातचीत चल रही है और जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग के मुताबिक हैली टैक्सी योजना अपने अंतिम चरण में है। अधिकारियों ने बताया कि इस सेवा के लिए पवन हंस लिमिटेड के साथ बातचीत जारी है।

शुरुआत में यह टैक्सी हफ्ते में 3 दिन चलेगी। सीटों की संख्या व किराए की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। जहां सड़क मार्ग से रिकांगपिओ पहुंचने में 8 से 10 घंटे लगते हैं, वहीं हैली टैक्सी यात्रियों को 1.5 से 2 घंटे में पहुंचा देगी। बर्फबारी में शिमला–रामपुर–किन्नौर मार्ग बंद होने पर भी लोग आसानी से उड़ान के जरिए यात्रा कर सकेंगे।

आईटीबीपी के हेलीपोर्ट से चलेगी रिकांगपिओ की उड़ान

रिकांगपिओ में अभी नया हेलीपोर्ट तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में फिलहाल उड़ानें आईटीबीपी के मौजूदा हेलीपोर्ट से संचालित होंगी। वहीं शिमला के संजौली में आधुनिक सुविधाओं वाला नया हेलीपोर्ट तैयार हो चुका है। सरकार ने शारबो में भी नया हेलीपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह परियोजना 2019 में हिमाचल सरकार द्वारा शुरू की गई थी। दुर्गम इलाकों को आपात स्थितियों में हवाई सेवा से जोड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर हेलीपोर्ट बनाए जा रहे थे। रामपुर में पहले से हेलीपोर्ट मौजूद है, जबकि शिमला व किन्नौर के लिए नए हेलीपोर्ट तैयार किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *