मुख्य बातें

पारा शिक्षक स्कूल की रसोइया से बनाना चाहता था संबंध: इनकार करने पर उसके पति की हत्या की रची साजिश, 3 सुपारी किलर के साथ गिरफ्तार – Palamu News

पारा शिक्षक स्कूल की रसोइया से बनाना चाहता था संबंध:  इनकार करने पर उसके पति की हत्या की रची साजिश, 3 सुपारी किलर के साथ गिरफ्तार – Palamu News

पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव में पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा (55) स्कूल की रसोइया से शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। महिला के इनकार करने और लगातार दबाव बनाने पर उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद रसोइया के पति का पारा शिक्षक स

.

विवाद के बाद पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा ने रसोइया के पति की हत्या की योजना बनाई। उसने तीन अपराधियों को 40 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दी।

पुलिस को इस साजिश की गुप्त सूचना मिली। 29 नवंबर को एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना होने से पहले ही पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा और तीन सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया।

हथियार, गोली और चाकू बरामद

गिरफ्तार किए गए लोगों में पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा के अलावा राजवंश परहिया (53), राजू साव (35) और मंटू कुमार परहिया (20) शामिल हैं। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली और दो चाकू बरामद किए गए हैं। पारा शिक्षक सिलदाग का रहने वाला है, जबकि सुपारी किलर कुंडौली के टोला खोंगा के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, पारा शिक्षक सत्यदेव विश्वकर्मा एक झोला छाप डॉक्टर भी है। उसकी पहचान अपराधियों से इलाज के दौरान हुई थी। योजना के तहत, राजवंश परहिया को रसोइया के पति को गोली मारनी थी। यदि गोली नहीं लगती, तो राजू और मंटू उसे चाकू से मार देते।

पांच महीने से बना रहा था दबाव

रसोइया एक साल से स्कूल में एमडीएम का खाना बना रही है, और पारा शिक्षक पिछले पांच महीनों से उसके पीछे पड़ा था। गिरफ्तार राजवंश परहिया पहले भी डकैती कांड में जेल जा चुका है। पारा शिक्षक के चार बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *