मुख्य बातें

MP में इंडिगो की 11 से ज्यादा उड़ानें रद्द: क्रू की कमी से कई फ्लाइट कैंसिल; कंपनी ने नए नियमों को बताया कारण – Indore News


एयरपोर्ट अथॉरिटीज का कहना है कि टेक्निकल एरर और परिचालन संबंधी जरूरतों की वजह से समस्या आई है।

मध्य प्रदेश में इंडिगो की 11 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इंदौर एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर ने बताया कि इंडिगो में क्रू प्रॉब्लम होने की वजह से इंदौर आने-जाने वाली 4-5 फ्लाइट कैंसिल हैं। कुछ फ्लाइट लेट भी चल रही हैं।

.

उन्होंने बताया कि क्रू मेंबर की कमी के कारण बुधवार को इंडिगो की देशभर से संचालित होने वाली 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

उधर, इंडिगो ने पुष्टि करते हुए कहा- कुछ दिनों में हमें कई अनिवार्य कारणों से देरी और कैंसिलेशन का सामना करना पड़ा है। इनमें तकनीकी समस्याएं, हवाई अड्डों पर भीड़-भाड़ और परिचालन संबंधी जरूरतें शामिल हैं।

इंडिगो का ऑन टाइम परफॉर्मेंस सिर्फ 35% सूत्रों के मुताबिक, यह स्थिति नए FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों के दूसरे चरण के लागू होने के बाद पैदा हुई है। फ्लाइट कैंसिल-डिले होने का संकट मंगलवार से शुरू हुआ और बुधवार को पूरे देश में हालात और भी बदतर हो गए।

इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन और‍ डिले की मार सबसे ज्यादा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और गुजरात के छोटे एयरपोर्ट्स पर पड़ी है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशभर में मंगलवार को 6 प्रमुख घरेलू हवाई अड्डों पर इंडिगो का ऑन टाइम परफॉर्मेंस (ओटीपी) सिर्फ 35% रहा।

इंडिगो की तरफ से ये मैसेज पैसेंजर को भेजा गया है।

इंडिगो की तरफ से ये मैसेज पैसेंजर को भेजा गया है।

यात्री ने की शिकायत, इंडिगो ने मांगा PNR इंदौर से मुंबई की फ्लाइट 6E-2053 में सीट बुक करने वाले एक यात्री ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि 4 दिसंबर 2025 की उनकी बुकिंग बदलकर 5 दिसंबर कर दी गई। न तो इसके लिए सहमति ली गई और न ही पूर्व सूचना दी गई।

यात्री ने बताया कि इसी फ्लाइट से जुड़ी उनकी आगे की अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी तय है।

शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट कर यात्री से अनुरोध किया कि वे अपना PNR डायरेक्ट मेसेज (DM) के जरिए साझा करें, ताकि मामले की जांच कर उचित सहायता की जा सके।

इंदौर आने वाली ये उड़ानें लेट

  • हैदराबाद से इंदौर आने वाली फ्लाइट 6E377 सुबह 5.25 बजे हैदराबाद से उड़ान भरती है। यह दोपहर 3.22 बजे उड़ी।
  • बेंगलुरु से इंदौर आने वाली 6E959 सुबह 6.15 की जगह सुबह 8.49 बजे उड़ी।
  • ⁠भुवनेश्वर से इंदौर आने वाली फ्लाइट 6E6331 सुबह 6.40 की जगह सुबह 8.20 पर उड़ी।
  • ⁠⁠रायपुर से इंदौर आने वाली 6E6219 सुबह 10.25 की जगह दोपहर 4.24 पर उड़ी।
  • दिल्ली से इंदौर आने वाली 6E6605 सुबह 10.20 की जगह दोपहर 12.24 पर उड़ी।
  • मुंबई से इंदौर आने वाली 6E5181 सुबह 11.20 की जगह दोपहर 3.30 पर उड़ी।
  • चंडीगढ़ से इंदौर आने वाली 6E6738 सुबह 11.05 की जगह दोपहर 1.42 पर उड़ी।
  • जम्मू से इंदौर आने वाली 6E6332 सुबह 11.35 की जगह दोपहर 1.52 पर उड़ी।
  • ⁠⁠⁠⁠जोधपुर से इंदौर आने वाली 6E7358 दोपहर 1.30 की जगह दोपहर 2.26 पर उड़ी।
  • पुणे से इंदौर आने वाली फ्लाइट 6E6191 दोपहर 1.55 की जगह दोपहर 3.59 पर उड़ी।
  • अहमदाबाद से इंदौर आने वाली 6E7535 दोपहर 3.35 की जगह शाम 5 बजे उड़ी।

इंदौर से जाने वाली ये उड़ानें लेट

  • चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान 6E314 सुबह 8.50 की जगह सुबह 11.20 बजे रवाना हुई।
  • ⁠जम्मू के लिए फ्लाइट 6E6331 सुबह 9 की जगह सुबह 11.06 बजे रवाना हुई।
  • ⁠पुणे जाने वाली 6E6192 सुबह 11.45 की जगह दोपहर 1.39 बजे रवाना हुई।
  • ⁠दिल्ली जाने वाली 6E6609 दोपहर 12.30 की जगह दोपहर 2.11 बजे रवाना हुई।
  • ⁠⁠बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E6739 दोपहर 1.20 की जगह दोपहर 4.13 बजे रवाना हुई।
  • ⁠⁠इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली फ्लाइट 6E6332 दोपहर 2.05 की जगह दोपहर 4.39 बजे उड़ी।
  • ⁠⁠अहमदाबाद जाने वाली उड़ान 6E7535 दोपहर 3.15 की जगह दोपहर 4.36 बजे रवाना हुई।
  • ⁠⁠चेन्नई जाने वाली 6E995 दोपहर 3.40 की जगह शाम 6 बजे रवाना हो पाने की संभावना है।
  • ⁠⁠⁠हैदराबाद जाने वाली 6E511 शाम 4.25 की जगह रात 10.35 बजे रवाना हो पाने की संभावना है।

भोपाल से दो फ्लाइट्स रद्द भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की दो सेक्टर फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया- फ्लाइट तो एक ही है, लेकिन उसके दो सेक्टर… हैदराबाद-भोपाल-रायपुर और रायपुर-भोपाल-हैदराबाद को रद्द किया गया है।

अवस्थी के मुताबिक, यह दोनों सेक्टर आमतौर पर सुबह 9 से 10 बजे के आसपास ऑपरेट होते हैं। केवल क्रू मेंबर की कमी नहीं, बल्कि एफडीटीएल भी इसका कारण है। मौसम में कहीं देरी हो जाने से एक सेक्टर प्रभावित होता है, फिर धीरे-धीरे पूरी शेड्यूलिंग अस्थिर हो जाती है और एफडीटीएल लागू हो जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *