आजमगढ़ में फंदे से लटक कर किशोरी ने दी जान।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में मां की फटकार से नाराज किशोरी ने कमरा बंद कर फंदे से लटक कर जान दे दी। कमरे से जब काफी देर तक किशोरी बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि किशोरी फंदे से लटकी हुई है। इस
.
मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से डेड बॉडी को नीचे उतर गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका किशोरी की पहचान रागिनी चौहान 14 पुत्री धर्मेंद्र चौहान के रूप में हुई है।
मां की फटकार के बाद उठाया कदम
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव की रहने वाली रागिनी चौहान फोन पर किसी से बात कर रही थी। मां ने जब बेटी को किसी से फोन पर बात करते देखा तो मां ने पूछताछ शुरू कर दी। इसके साथ ही बेटी को फटकार लगा दी। मां की फटकार से नाराज होकर बेटी कमरा बंद करके अंदर चली गई। इसी दौरान फंदे से लटक कर जान दे दी।
परिजन जब बेटी को खोजने लगे तो बेटी का पता नहीं चला जिसके बाद कमरे को देखा तो कमरा बंद मिला। इसके बाद कमरे के दरवाजे को तोड़कर देखा गया तो अंदर दुपट्टे के सहारे लटकती हुई किशोरी की डेड बॉडी बरामद हुई। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है।
