मुख्य बातें

पंचायत चुनाव में जबरन कार्यवाहक प्रधान चुनने का आरोप: मंडलायुक्त ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए – Hardoi News

पंचायत चुनाव में जबरन कार्यवाहक प्रधान चुनने का आरोप:  मंडलायुक्त ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए – Hardoi News


हरदोई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मल्लावां विकास खंड की ग्राम पंचायत गंज जलालाबाद में कार्यवाहक प्रधान के चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगा है। नौ निर्वाचित सदस्यों की शिकायत पर मंडलायुक्त लखनऊ मंडल ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सदस्यों ने 20 नवंबर को हुए इस चुनाव में प्रशासनिक दबाव और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।

निर्वाचित सदस्यों के अनुसार, समिति के चुनाव के लिए किसी भी सदस्य को आधिकारिक सूचना, एजेंडा या नोटिस जारी नहीं किया गया था। बैठक का स्थान भी पंचायत भवन से बदलकर अचानक सामुदायिक भवन कर दिया गया, जिसकी जानकारी सदस्यों को मौके पर पहुंचने पर मिली।

आरोप है कि एसडीएम बिलग्राम एन. राम की उपस्थिति में प्रशासनिक कर्मचारियों ने कुछ सदस्यों को मतदान करने से रोका। वहीं, कई सदस्यों को बलपूर्वक मतदान के लिए अंदर ले जाकर एक विशेष पक्ष में वोट डलवाए गए।

सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रशासनिक मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वास्तविक बहुमत को नजरअंदाज कर मनचाहे प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया, जो ग्राम पंचायत की लोकतांत्रिक संरचना के विरुद्ध है।

शिकायतकर्ताओं ने मंडलायुक्त से इस चुनाव को तत्काल रद्द कर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपेक्षा की है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *