मुख्य बातें

हरियाणा में 450 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू: 238 पद जनरल केटेगरी से भरे जाएंगे; आवेदन की डिटेल वेबसाइट पर अपलोड – Haryana News

हरियाणा में 450 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू:  238 पद जनरल केटेगरी से भरे जाएंगे; आवेदन की डिटेल वेबसाइट पर अपलोड – Haryana News

हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव।

हरियाणा में सरकारी अस्पतालों में 450 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकीय सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए 450 चिकित्सा अ

.

यह भर्ती अभियान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा सुगम बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट संकेत है, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि प्रदेश का कोई भी नागरिक चिकित्सकीय सुविधा के अभाव में उपचार से वंचित न रहे।

सामान्य वर्ग के 238 पद रहेंगे

निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुल 450 रिक्त पदों को विभिन्न श्रेणियों में भरा जाएगा, जिनमें 238 पद सामान्य वर्ग, 45 पद अनुसूचित जाति (GSC), 45 पद डिप्राइव्ड अनुसूचित जाति (DSC), 50 पद पिछड़ा वर्ग-A (BC-A), 27 पद पिछड़ा वर्ग-B (BC-B) और 45 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त 22 पद HSM/DESM/DFF तथा 18 पद दिव्यांगजन (PwBD) के लिए आरक्षित हैं।

आवेदन की डिटेल वेबसाइट पर अपलोड

अधिकारियों ने आगे बताया कि हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा राज्य के बोनाफाइड निवासियों को ही मिलेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड तथा विस्तृत विवरण स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइटों haryanahealth.gov.in तथा uhsr.ac.in पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *