मुख्य बातें

MP में इंडिगो की 65 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल: इंदौर से 44, भोपाल से 18 और जबलपुर से 5 उड़ानें रद्द; पैसेंजर बोले- कोई मदद नहीं मिल रही – Madhya Pradesh News


इंडिगो एयरलाइंस की हर 10 में से 9 फ्लाइट्स देरी से उड़ रही हैं या रद्द हो चुकी हैं। पिछले 72 घंटों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा है और लाखों यात्री परेशान हैं।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पिछले 4 दिन से क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रही है। इसके कारण इंदौर-भोपाल, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं। यात्री 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं

.

शुक्रवार को इंदौर से जाने वाली 26 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। वहीं, इंदौर आने वाली इंडिगो की 18 से ज्यादा फ्लाइट भी कैंसिल है। उधर, भोपाल से कुल 18 जबकि जबलपुर से इंडिगो की 6 में से 5 फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया है।

ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि जिन उड़ानों का संचालन हो रहा है, वह पूरी तरह से पैक हैं। आखिरी की खाली सीटें सामान्य की अपेक्षा 4 से 5 गुना तक कीमत पर बेची जा रही हैं।

गुरुवार शाम इंदौर से दिल्ली जाने वाली दूसरी उड़ानों में एक टिकट का किराया 36 हजार रुपए तक पहुंचा था। ऐसे में यात्रियों के लिए सफर कर पाना मुश्किल हो गया है।

इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर परेशान हो रहे हैं।

इंदौर और भोपाल एयरपोर्ट्स पर पैसेंजर परेशान हो रहे हैं।

दिल्ली नहीं जा पाए एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को शुक्रवार दोपहर 1:45 पर इंडिगो की फ्लाइट से भोपाल से दिल्ली जाना था। दिल्ली से वे इंडिगो की ही फ्लाइट से देहरादून जाने वाले थे। यहां उन्हें छतरपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होना था लेकिन इंडिगो की फ्लाइट कैंसिलेशन के चक्कर में जीतू पटवारी यात्रा नहीं कर पाए।

हजारों फ्लाइट्स लगातार रद्द क्यों हो रहीं, किन नियमों पर मचा बवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *