हरियाणा के रोहतक में छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। हालांकि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही रोहतक SP व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रोहतक के सेक्टर-33 ए में रहने वाले डीघल के डाल्याण पाना निवासी सतीश दिल्ली के एक सरकारी विभाग में जॉब करते हैं। उनके बेटे ने उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। सतीश अपने तीन भाईयों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई राजेश फौज से सेवानिवृत्त हैं और दीपक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तीनों भाई एक साथ ही रहते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीघल गांव में मातम का माहौल बन गया है।
Source link
