टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 7 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। यह हादसा बैदौरा गांव में उस समय हुआ जब अचानक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए दोनों बच्चियां एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई थीं। पेड़ पर बिजली गिरने से चपेट में आईं मासूम बैदौरा निवासी बालाराम साहू की 8 वर्षीय पुत्री निबिया और बृजेन्द्र साहू की 8 वर्षीय पुत्री तन्वी साहू गांव के स्कूल के पास खड़ी थीं। इसी दौरान तेज कड़कड़ाहट के साथ पेड़ पर बिजली गिर गई। बच्चियों को गंभीर हालत में तत्काल दिगौड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह होगा बच्चियों का पोस्टमार्टम पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शवों को अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह दोनों बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। आकाशीय बिजली से दो मवेशियों की भी मौत वहीं थाना क्षेत्र के बछौड़ा गांव में बिजली गिरने से दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन कर राहत प्रकरण तैयार किया।
Source link
