बहादुरगढ़ के बालौर फ्लाईओवर पर हादसे में तैराकी कोच नवनीत खत्री की मौत हो गई। नवनीत का फाइल फोटो।
बहादुरगढ़ के बालौर फ्लाईओवर बाईपास पर सोमवार देर रात कार की टक्कर से स्कूटी सवार तैराकी कोच नवनीत खत्री की मौत हो गई। वह एचएल सिटी के स्वीमिंग पूल में तैराकी की कोचिंग देने घर से निकला था। नवनीत दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में तैराकी कोच के रूप में
.
सूचना मिलते ही परिजन तुरंत बालौर फ्लाईओवर पहुंचे और वहां से 112 एम्बुलेंस की मदद से शव को सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ लाया गया, जहां उसे शवगृह में रखवाया गया। बड़े भाई निखिल खत्री ने बताया कि कार चालक की पहचान अभी नहीं हो सकी है और उसकी गैरजिम्मेदाराना लापरवाही ने उनके परिवार का अनमोल सदस्य छीन लिया। परिजनों ने पुलिस से कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
