मुख्य बातें

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को उदयपुर लाई पुलिस: 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मुंबई से गिरफ्तार; मीडिया के सामने चेहरा छिपाते नजर आए – Udaipur News

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को उदयपुर लाई पुलिस:  30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मुंबई से गिरफ्तार; मीडिया के सामने चेहरा छिपाते नजर आए – Udaipur News


सोमवार देर रात बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को मुंबई से उदयपुर लाया गया। इन पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को पुलिस सोमवार रात करीब 10 बजे उदयपुर लेकर पहुंची। 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 7 दिसंबर को उदयपुर पुलिस ने दोनों को मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस आज (मंगलवार) दोपहर 2 बजे तक दोनों को कोर

.

पुलिस ने दोनों को चित्रकूट नगर स्थित महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल में रखा है। मामले की जांच डीएसपी छगन सिंह राजपुरोहित कर रहे हैं।

उदयपुर पहुंचने पर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी मीडिया के सामने चेहरा छिपाते रहे। भट्ट ने इस मामले में पहले ही जोधपुर हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। इनकी सुनवाई भी आज ही होगी।

उदयपुर पुलिस ने विक्रम भट्‌ट और श्वेतांबरी भट्‌ट को 7 दिसंबर को मुंबई स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था।

वेंडर संदीप को जमानत, को-प्रोड्यूसर की अर्जी खारिज इस मामले में 16 नवंबर को मुंबई से गिरफ्तार कर लाए गए भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी व फर्जी वेंडर संदीप की जमानत अर्जी पर सोमवार को उदयपुर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने महबूब की अर्जी खारिज कर दी, जबकि वेंडर संदीप को सशर्त जमानत दे दी।

6 सदस्यीय टीम मुंबई गई थी 7 ​दिसंबर को उदयपुर डीएसपी छगन राजपुरोहित की 6 सदस्यीय टीम ने मुंबई पहुंचकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को उनके जुहू स्थित गंगाभवन कॉम्प्लेक्स के फ्लैट से गिरफ्तार किया था। यहां भट्ट के सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को रोका भी था। सुरक्षा गार्डों ने पुलिस से कहा था कि साहब व उनकी पत्नी घर पर नहीं हैं। हालांकि पुलिस को हकीकत पता थी और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए थे।

विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को महिला अपराध शाखा में ले जाया गया था।

विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को महिला अपराध शाखा में ले जाया गया था।

व्यापारी की पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर रुपए लिए राजस्थान के इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉक्टर अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट समेत 8 लोगों के खिलाफ 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR उदयपुर में दर्ज कराई थी। डॉक्टर अजय मुर्डिया का आरोप है कि एक इवेंट में उनकी मुलाकात दिनेश कटारिया से हुई थी।

दिनेश कटारिया ने उन्हें पत्नी की बायोपिक बनाने का प्रस्ताव दिया। इस सिलसिले में दिनेश कटारिया ने 24 अप्रैल 2024 को मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो बुलाया था। कटारिया ने उन्हें विक्रम भट्ट से मिलवाया, जहां भट्ट से बायोपिक बनाने पर चर्चा हुई थी।

कुछ दिन बाद विक्रम और श्वेतांबरी भट्ट ने डॉक्टर अजय मुर्डिया को कहा- 7 करोड़ रुपए और फाइनेंस करके वे 4 फिल्में 47 करोड़ में बना सकते हैं। इन फिल्मों की रिलीज से 100 से 200 करोड़ रुपए तक मुनाफा हो जाएगा।

इसके बाद उनके स्टाफ में अमनदीप मंजीत सिंह, मुदित, फरजाना आमिर अली, अबजानी, राहुल कुमार, सचिन गरगोटे, सबोबा भिमाना अडकरी के नाम के अकाउंट में 77 लाख 86 हजार 979 रुपए ट्रांसफर करवाए।

इस तरह 2 करोड़ 45 लाख 61 हजार 400 रुपए ट्रांसफर किए। वहीं इंदिरा एंटरटेनमेंट से 42 करोड़ 70 लाख 82 हजार 232 रुपए का भुगतान किया गया, जबकि चार फिल्मों का निर्माण 47 करोड़ में किया जाना तय हुआ था।

दो मूवी रिलीज हुई, एक पर काम भी शुरू नहीं किया विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट ने केवल दो फिल्म का निर्माण कर रिलीज करवाया। तीसरी फिल्म विश्व विराट लगभग 25 प्रतिशत ही बनाई गई। चौथी फिल्म महाराणा-रण की अभी तक शूटिंग भी शुरू नहीं हुई। आरोप है कि डायरेक्टर ने फिल्म महाराणा-रण के ही 25 करोड़ हड़प लिए।

30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले की यह खबर भी पढ़िए…

फिल्ममेकर विक्रम भट्‌ट, उनकी पत्नी की पुलिस से बहस:गार्डों ने घर के अंदर जाने से रोका, आधा घंटे तक दरवाजा खुलने का किया इंतजार

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में उदयपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों को सड़क मार्ग से उदयपुर लेकर आएगी। मंगलवार को कोर्ट में पेशी होगी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *