चंडीगढ़-रोपड़ हाईवे पर कुराली बाइपास पर एक लड़की द्वारा ट्रक ड्राइवर को किडनैप कर लूटने का मामला सामने आया। आरोपियों में लड़की के साथ 3 अन्य लोग शामिल थे। आरोप है कि लड़की ने पहले खुद के और फिर पीड़ित के कपड़े फाड़े और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर
.
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले पीड़ित जुरनस अली ने आरोपियों के चंगुल से बचने के बाद पुलिस को शिकायत दी। कुराली थाने के एसएचओ सिमरन सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की सीसीटीवी के आधार पर पहचान कर रही है।
पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि नकदी लूटने के बाद आरोपियों ने करीबदस हजार रुपए एटीएम कार्ड से निकलवा लिए। आरोपियों ने इसके बाद अपनी कार में उसके एटीएम कार्ड से तेल डलवाया और अस्सी हजार रुपए खाते से निकालकर हरियाणा नंबर की कार में फरार हो गए।
आरोपी लड़की के साथ लूटपाट में शामिल साथी।
सिलसिलेवार रूप में जानें पूरा मामला…
- सुबह ढाबे से चाय पीते उठायाः मामला 9 दिसंबर सुबह का है। पीड़ित जुरनस अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी टाटा 710 गाड़ी (HP19-E-8953) से हिमाचल जा रहा था। तड़के करीब 1:30 बजे वह कुराली बाइपास पर चाय पीने के लिए रुका था, तभी हरियाणा नंबर की एक वैगनआर कार में सवार चार लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जुरनस अली को जबरन पकड़कर उसके ही ट्रक में धकेल दिया।
- महिला ने खुद के और उसके कपड़े फाड़ेः इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों में शामिल महिला ने उसे धमकाया। फिर उसने अपने और उसके कपड़े फाड़कर जबरन तस्वीरें खींचीं और धमकी दी कि अगर वो पैसे नहीं देगा तो वो उसे झूठे रेप केस में फंसा देगी।
- कैश और एटीएम से पैसे लिएः इसके बाद आरोपियों ने पहले उससे कैश लूटा और फिर खरड़ के पेट्रोल पंप ले गए। वहां लगा एटीएम नहीं चला। इसके बाद जीओ पेट्रोल पंप और सोहाना स्थित होमलैंड के पीछे इंडियन ऑयल पंप पर ले गए। इन जगहों पर एटीएम से कई बार पैसे निकालवाए गए, जिसकी कुल राशि 78,900 रुपए थी।

पीड़ित ने कुराली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की फोटो भी सौंपी।
वाहन व अन्य सारी जानकारी पुलिस को सौंपी पीड़ित ने पुलिस को एटीएम ट्रांजैक्शन के समय, पेट्रोल पंपों के स्थान और आरोपियों के वाहन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
