मुख्य बातें

ब्वॉयफ्रेंड के लिए चार बच्चों की मां ने की खुदकुशी: ब्रेकअप ने से नाराज थी, जहर खाकर दी जान; पति बोला- मुझे छोड़ने की धमकी देती थी – Bhagalpur News

ब्वॉयफ्रेंड के लिए चार बच्चों की मां ने की खुदकुशी:  ब्रेकअप ने से नाराज थी, जहर खाकर दी जान; पति बोला- मुझे छोड़ने की धमकी देती थी – Bhagalpur News

बांका में प्रेमी के चक्कर में चार बच्चों की मां ने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन भागलपुर मायागंज अस्पातल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ गिया। मृतका रजनी देवी(35) फत्तूचक गांव की रहने वाली थी। घटना धौरेया थाना क्षेत्र की है।

.

अस्पताल में मौजूद पति पति सत्यनारायण मंडल ने बताया कि रजनी से 2007 में मेरी शादी हुई थी। कुछ साल तक उनका वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। 2012 के बाद कपड़े की फेरी करने बेंगलुरु सहित अन्य राज्यों में जाने लगे। इस दौरान रजनी अपने बच्चों के साथ गांव में रहती थी। घर के पास एक ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया था।

2022 में फेसबुक के जरिए गोड्डा जिले के राजकुमार साह रजनी की दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई और दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गईं। मुझे इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी, बाद में मिली। रजनी अक्सर परिवार से छिपकर राजकुमार से मिलती थी।

पत्नी मुझे छोड़ने की धमकी देती थी

सत्यनाराण मंडल ने आगे कहा कि दीवाली के समय मैं घर लौटा तो प्रेम-संबंध के बारे में मुझे जानकारी मिली। मेरे करीबी ने दोनों को साथ देखा था। इसके बाद मैंने रिलेशन खत्म करने की सलाही। इस पर वो भड़क गई, मुझे छोड़ने की धमकी देने लगी। गुरुवार को फेसबुक प्रेमी राजकुमार ने रजनी से रिश्ता खत्म करने की बात कही। रिश्ता खत्म करने की बात से आहत रजनी ने रात आठ बजे के करीब जहर खा लिया। जिसके बाद अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी जान नहीं बची।

बेटी ने समझाया था, इसके बाद भी नहीं मानी

मृतका की 15 साल बेटी ने बताया कि उसने कई बार मां को गलत संगति छोड़ने की सलाह दी थी। मां ने भरोसा दिलाया था कि वह ऐसा नहीं करेंगी। पता नहीं इसके बाद क्या हुआ।

पति सत्यनारायण मंडल ने प्रेमी युवक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *