मुख्य बातें

पंजाब के गुरुद्वारे में बेअदबी की कोशिश का VIDEO: नशे में घुसा युवक, रुमाला साहिब खींचा, पाठी ने पकड़ा, लोगों ने पिटाई की – Fazilka News

पंजाब के गुरुद्वारे में बेअदबी की कोशिश का VIDEO:  नशे में घुसा युवक, रुमाला साहिब खींचा, पाठी ने पकड़ा, लोगों ने पिटाई की – Fazilka News


फिरोजपुर के गुरुद्वारे में युवक ने रुमाला साहिब को खींचा लेकिन पाठी ने समय पर उसे पकड़ लिया।

पंजाब के फिरोजपुर जिले में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां नशे में धुत एक युवक गुरुद्वारा साहिब में घुस गया। उसने रुमाला साहिब को खींचने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पाठियों ने युवक को पकड़ लिया और बाहर ले जा

.

इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई और कार्रवाई शुरू की है। यह पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे CCTV में कैद हुई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।

घटना से जुड़े PHOTOS…

शनिवार सुबह गुरुद्वारे में पाठी अरदास कर रहे थे।

अरदास के दौरान ही आरोपी युवक भागकर गुरुद्वारे में घुसा।

अरदास के दौरान ही आरोपी युवक भागकर गुरुद्वारे में घुसा।

युवक ने आते ही रूमाला साहिब को पकड़ लिया।

युवक ने आते ही रूमाला साहिब को पकड़ लिया।

युवक ने रुमाला साहिब को फेंकने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पाठी ने उसे पकड़ लिया।

युवक ने रुमाला साहिब को फेंकने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पाठी ने उसे पकड़ लिया।

गुरुद्वारे में मौजूद लोग आरोपी युवक को पकड़कर बाहर ले गए।

गुरुद्वारे में मौजूद लोग आरोपी युवक को पकड़कर बाहर ले गए।

लोगों ने बताई घटना…

  • गुरुद्वारे में अरदास कर रहे थे पाठी: यह मामला फिरोजपुर के गांव जीवां अराई का है। यहां के गुरुद्वारे में मौजूद रहे लोगों ने बताया है कि शनिवार सुबह पाठी साहिबान गुरुद्वारे में अरदास कर रहे थे। वे श्री गुरुग्रंथ साहिब को किसी के घर ले जाने वाले थे। वहां श्री सुखमनी साहिब का पाठ होना था।
  • दौड़ता हुआ घुसा युवक: अरदास के दौरान ही आरोपी युवक दौड़ता हुआ गुरुद्वारे में घुस आया। अरदास कर रहे लोगों की नजर उसी युवक पर थी। वह नशे में लग रहा था। उसने आते ही श्री गुरुग्रंथ साहिब पर हाथ मारा। वह रुमाला साहिब को खींचने लगा, जिस पर गुरुग्रंथ साहिब रखी थी।
  • पाठी ने आरोपी को पकड़ा, बाहर निकाला: लोगों ने बताया कि गुरुद्वारे में मौजूद पाठी फौरन युवक के पास पहुंचा और उसने युवक का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ से रुमाला साहिब को भी रखवाया। साथ ही आरोपी युवक की बांह पकड़कर बाहर ले गए।
  • लोगों ने आरोपी युवक को पीटा: पाठी ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया और पूरा मामला बताया। इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई की। लोगों का कहना था कि अगर आरोपी को समय रहते पकड़ा नहीं जाता तो वह घिनौनी हरकत को अंजाम दे सकता था।
बेअदबी के आरोपी को पुलिस पकड़कर ले गई।

बेअदबी के आरोपी को पुलिस पकड़कर ले गई।

पुलिस बोली- जांच के बाद कार्रवाई होगी लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। थोड़ी देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिसके हवाले आरोपी युवक को कर दिया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि गांव के लोगों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *