मुख्य बातें

चंडीगढ़ में गैंगस्टर लकी पटियाल-बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार: 3 पिस्टल-1 रिवॉल्वर और कारतूस बरामद, फिरोजपुर और राजस्थान से लाता हथियार – Chandigarh News

चंडीगढ़ में गैंगस्टर लकी पटियाल-बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार:  3 पिस्टल-1 रिवॉल्वर और कारतूस बरामद, फिरोजपुर और राजस्थान से लाता हथियार – Chandigarh News

चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने ट्राइसिटी में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 देसी पिस्टल, 1 देसी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के तार गैंगस्टर लकी पटियाल-बंबीहा गैंग समेत अन्य अपराधी गिरोहों से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टरों और स्थानीय अपराधियों को हत्या, रंगदारी, अपहरण और लूट जैसी वारदातों के लिए हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करवाते थे। शहर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए यूटी पुलिस केडीआईजी राजीव रंजन सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने आरोपियों को पकडा है। फिरोजपुर और राजस्थान से लाता हथियार ऑपरेशन सेल सेक्टर-26 को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीमाजरा की नई इंदिरा कॉलोनी निवासी अल्ला रखा उर्फ लड्डू अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी अल्ला रखा उर्फ लड्डू पुत्र गुलफाम अहमद निवासी नई इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक अतिरिक्त मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जयपुर से अवैध हथियार खरीदकर ट्राइसिटी के गैंगस्टरों और अपराधियों को सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार इन हथियारों का इस्तेमाल हत्या, अपहरण, लूट और रंगदारी जैसी वारदातों में किया जाता था। साथी गुरमीत उर्फ विशाल भी गिरफ्तार अल्ला रखा की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी गुरमीत सिंह उर्फ विशाल निवासी नई इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक देसी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान अल्ला रखा ने एक और खुलासा किया। पुलिस आरोपी को मनीमाजरा रेलवे फाटक के पास लेकर गई, जहां उसकी निशानदेही पर रेत में दबाकर रखी गई एक देसी रिवॉल्वर बरामद की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अल्ला रखा के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2022 में सेक्टर-19 थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। उस समय उसके कब्जे से एक कमानीदार चाकू बरामद किया गया था। गुरमीत उर्फ विशाल पर भी पहले से केस दर्ज है। साल 2024 में आईटी पार्क थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। बुडै़ल से पिस्टल समेत रोहित उर्फ बावा गिरफ्तार ऑपरेशन सेल को एक और सूचना मिली थी कि बुडै़ल निवासी रोहित उर्फ बावा अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ बावा निवासी सैनी मोहल्ला, गांव बुडै़ल को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 19 साल बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में रोहित ने खुलासा किया कि वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर इलाके से अवैध हथियार खरीदकर शहर में अपराधियों और गैंगस्टरों तक पहुंचाता था। पुलिस के अनुसार रोहित उर्फ बावा पर इससे पहले मोहाली के फेज-8 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। उस केस में उसके कब्जे से दो देसी पिस्टल बरामद हुई थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *