मुख्य बातें

मंडी में पूर्व मंत्री के ड्राइवर पर धोखाधड़ी का केस: 1.95 लाख रुपए में कृषि उपकरण खरीदा; फिर भुगतान नहीं किया – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में पूर्व मंत्री के ड्राइवर पर धोखाधड़ी का केस:  1.95 लाख रुपए में कृषि उपकरण खरीदा; फिर भुगतान नहीं किया – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल ​​​​​​प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे कौल सिंह ठाकुर के पूर्व ड्राइवर पर एक व्यापारी से 1.95 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। इस संबंध में शिकायतकर्ता विनय कुमार ने सदर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज क

.

शिकायतकर्ता विनय कुमार (34) पुरानी मंडी में ‘मैसर्स भीमाकाली ट्रेडर्स’ नामक कृषि उपकरण की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनोज ठाकुर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के ड्राइवर थे। वह आरोपी को नाम से नहीं जानते थे, लेकिन कौल सिंह ठाकुर की वजह से वह मनोज ठाकुर को पहचानते थे।

मंत्री के नाम पर पांच पावर टिल्लर खरीदे

विनय कुमार के अनुसार- पांच महीने पहले मनोज ठाकुर ने उनकी अलग-अलग समय पर कुल पांच पावर टिल्लर लिए। आरोप है कि मनोज ठाकुर ने हर बार यह कहकर उपकरण लिए कि कौल सिंह ठाकुर अभी बाहर हैं। उनके लौटने पर भुगतान कर दिया जाएगा। मगर अब तक 1 लाख 95 हजार रुपए की पेमेंट का भुगतान नहीं किया।

मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *