मुख्य बातें

नूंह के गांधी पार्क में गंदगी के ढेर: देखरेख करने वाला कोई नहीं,चारों ओर गंदगी फैली,असामाजिक तत्वों का जमावड़ा – Nuh News

नूंह के गांधी पार्क में गंदगी के ढेर:  देखरेख करने वाला कोई नहीं,चारों ओर गंदगी फैली,असामाजिक तत्वों का जमावड़ा – Nuh News


नूंह के गांधी पार्क में लगे गंदगी के ढेर।

नूंह के लोगों ने गांधी पार्क की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पार्क में सुबह-शाम घूमने आने वाले आम नागरिकों ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए सरकार और जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। नूंह का गांधी पार्क आज अपनी दुर्दशा पर मानो आंसू

.

देख रेख करने वाला कोई नहीं

सुबह-सुबह टहलने आने वाले लोगों का कहना है कि पार्क की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। न तो नियमित सफाई होती है और न ही रख-रखाव की कोई व्यवस्था दिखाई देती है।

नूंह के गांधी पार्क में घूमने आए लोगों में रोष।

पार्क में चारों ओर गंदगी फैली हुई है, जिससे यहां घूमना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी और अव्यवस्था के कारण लोग मजबूरी में पार्क आना छोड़ने लगे हैं। जमील अहमद, किशोर कुमार, असलम खान, मुशर्रफ सहित लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को असुरक्षा महसूस होती है। पार्क में लाइट की व्यवस्था भी बेहद खराब है, जिससे शाम के समय अंधेरा छा जाता है और हालात और भी चिंताजनक हो जाते हैं।

नूंह के गांधी पार्क में घूमने आए लोगों में रोष।

नूंह के गांधी पार्क में घूमने आए लोगों में रोष।

पार्क के हालात पर ध्यान देने की मांग

गांधी पार्क में घूमने आए स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशासन और सरकार से मांग की है कि गांधी पार्क की हालत पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। पार्क में साफ-सफाई, सुरक्षा, लाइटिंग और नियमित देखरेख की व्यवस्था की जाए, ताकि यह पार्क एक बार फिर आम जनता के लिए सुरक्षित और उपयोगी बन सके। अब देखना यह है कि जनता की इस आवाज पर सरकार कब और क्या कदम उठाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *