मुख्य बातें

जंक्शन पर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा युवक: एक पैर कटा और दूसरा टूटा;जयपुर रेफर,पहचान नहीं हो सकी – Alwar News

जंक्शन पर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा युवक:  एक पैर कटा और दूसरा टूटा;जयपुर रेफर,पहचान नहीं हो सकी – Alwar News

अलवर रेलवे जंक्शन पर बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया, जिससे उसका एक पैर कट गया, दूसरा पैर टूट गया और सिर में भी गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल संजय के अनुसार, करीब 25 साल का युवक प्लेटफार्म पर रेलवे लाइन के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान जयपुर-हिसार पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंची, लेकिन युवक को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गया। हादसे में उसके पैर अंदर फंस गए, जिससे एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह टूट गया। सिर में भी गंभीर चोट लगी। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं था। उसे तुरंत अलवर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *