मुख्य बातें

कोरबा में कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल: सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार; घायलों को रेफर किया – Korba News

कोरबा में कार-टैंकर भिड़ंत में एक की मौत, 4 घायल:  सूरजपुर से इलाज के लिए आया था परिवार; घायलों को रेफर किया – Korba News


कोरबा के तानाखार मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक अल्टो कार और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

.

अल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो सभी सूरजपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। कार में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। ये सभी सूरजपुर से बिलासपुर इलाज कराने जा रहे थे, तभी तानाखार के पास उनकी कार की सामने से आ रहे डीजल टैंकर से टक्कर हो गई।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

हादसे में कार सवार जुगनू खान (36 साल), निवासी सूरजपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर किया जा सकता है।

हादसे में घायल महिला का इलाज जारी।

हादसे में घायल महिला का इलाज जारी।

आधे घंटे तक सड़क पर लगा रहा जाम

घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग आधे घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ही वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मृतक वाहन में ही फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

इलाज कराने जा रहा था परिवार

कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि कार और डीजल टैंकर में टक्कर हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और चार घायल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार पर सवार परिवार इलाज कराने जा रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *