मुख्य बातें

पीएमसीएच के डॉक्टर से चेन स्नेचिंग: ड्यूटी से लौटते वक्त 2 बदमाशों ने मारा झपट्‌टा, पीड़िता को 4 लाख का नुकसान – Patna News

पीएमसीएच के डॉक्टर से चेन स्नेचिंग:  ड्यूटी से लौटते वक्त 2 बदमाशों ने मारा झपट्‌टा, पीड़िता को 4 लाख का नुकसान – Patna News

पीएमसीएच के डॉक्टर से चेन स्नेचिंग हुई है। डॉक्टर ने चित्रगुप्त नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। डॉक्टर फुलकांत पंडित ने बताया कि 18 मई की रात 9:35 बजे ड्यूटी से लौटने के दौरान स्कूटी से जा रहा था। इसी बीच पर एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। फुलकांत पंडित PMCH में PG थर्ड ईयर के स्टूडेंट हैं। फुलकांत पंडित ने बताया कि चेन की कीमत लगभग 4 लाख हैं। चीन में डायमंड कोटेड गणेश जी की लॉकेट भी लगी थी। बदमाश इतनी तेजी से आए और झपटकर भागे कि ठीक से गाड़ी नंबर भी नहीं देख पाया। गले में स्क्रैच भी लगा है। पुलिस की गश्ती ठीक नहीं है डॉ. फूलकांत पंडित ने पुलिस गश्ती पर सवाल उठाया हैं, उन्होंने बताया कि इलाके में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सड़क या गली में प्रॉपर गश्ती नहीं दिखती। इस इलाके में कई डॉक्टर भी रहते हैं, जो इस घटना के बाद काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
सीसीटीवी देखे जा रहे हैं चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। डॉक्टर स्कूटी से जा रहे थे इसी दौरान बदमाश चेन झपटकर भाग गए। संदिग्ध भी दिखे हैं। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
तीन पहले महिलाओं के साथ हुई थी छिनतई तीन पहले पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर चेन स्नेचिंग की बड़ी वारदात सामने आई थी। घटना में 2 महिलाओं के गले से सोने के जेवर गायब कर दिए गए। घटना उस समय हुई जब दोनों वट सावित्री पूजा करने के लिए थाना परिसर से सटे वट वृक्ष के पास पहुंची थीं। दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू हैं और पटना के मंदिरी इलाके की रहने वाली हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *