ब्यावर के वास्तुविद पुष्पेन्द्र कुमावत को जापान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय भारतीय वैदिक विज्ञान संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह संगोष्ठी 22 से 31 मई तक जापान की राजधानी टोक्यो में होगी, जिसमें विश्वभर के वास्तुविद और ज्योतिर्विद विशेषज्ञ भाग लेंगे। कुमावत इस आयोजन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र सहभागी होंगे। कार्यक्रम में भारत सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ वैदिक विज्ञान, वास्तुशास्त्र और ज्योतिष के विविध आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत से लगभग 60 विद्वानों का एक प्रतिनिधिमंडल इस संगोष्ठी में शामिल होगा। भारत का पड़ोसी देशों के साथ संबंधों पर होगा विश्लेषण
इस संगोष्ठी में पश्चिम एशिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य और भारत तथा पड़ोसी देशों के संबंधों पर ग्रहों की स्थितियों का वैदिक विज्ञान के आधार पर विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही, भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति विश्व में बढ़ती रुचि पर आधारित शोध-पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल 22 मई को शाम 6 बजे नई दिल्ली से जापान के लिए रवाना होगा। टोक्यो में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों को हिरोशिमा, नागासाकी और अन्य प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
Source link
