विदिशा| समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. पदम जैन की बेटी प्रियंका जैन का 47 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। निधन के तुरंत बाद परिजनों ने नेत्रदान का निर्णय लिया। सुबह करीब 7 बजे अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग को सूचना दी गई। विभाग की टीम ने तत्परत
.
प्रियंका जैन के नेत्रदान से दो नेत्रहीन मरीजों को रोशनी मिल सकेगी। इस मानवीय कार्य की नगर और जिले में सराहना हो रही है। लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अतुल शाह, लायन डॉ. आशीष जैन और परिजनों ने नेत्र विभाग की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रियंका जैन का यह कदम समाज के लिए प्रेरणा है। इससे अन्य लोग भी नेत्रदान जैसे पुण्य कार्य के लिए आगे आएंगे। यह निर्णय उनके जीवन मूल्यों और सेवा भावना को हमेशा यादगार बनाए रखेगा।
