12 हाथियों का झुंड गांव में घुसा, फसल तबाह: ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जंगल की ओर खदेड़ा; वन विभाग सतर्क – Sidhi News
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पोड़ी रेंज के आगरझिरिया बीट स्थित ग्राम करूहा में रविवार रात करीब 10 बजे हाथियों का एक झुंड घुस आया। लगभग 12 हाथियों के इस झुंड ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस घटना में आठ किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ…
