5 दिनों में 4-6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा: रांची का तापमान पहुंचा 34.8°C, 20 अप्रैल के बाद 40 °C करेगा पार, सताएगी गर्म हवा – Ranchi News
बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणाली के कमजोर पड़ने के साथ ही झारखंड में एक सप्ताह से मिल रही गर्मी से राहत रविवार को समाप्त हो गई। दिनभर तेज धूप और साफ आसमान के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।…
